होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो ट्विटर)
Akhilesh Yadav: उत्तरप्रदेश में अब मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी का सैफई परिवार पूरी तरह से एकजुट हो गया है. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सैफई परिवार एक जुट दिखा. इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और सांसद डिंपल यादव ने चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने किसान सम्मान समारोह में भी प्रतिभाग किया. इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाया था.
अखिलेश यादव ने मैनपुरी में मिली प्रचंड जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आभार जताया. सपा का अगला पड़ाव प्रदेश के निकाय चुनाव होने वाले हैं. जिसके लिए पार्टी मजबूत से अपनी ताल ठोक रही है.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत लंबा सफर है, सरकार निर्दोष लोगों को और सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रही है. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस दिन आप लोग एलान कर देंगे समाजवादी पार्टी प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू कर देगी. उन्होंने जसवंतनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि डिंपल यादव की जीत में क्षेत्र के लोगों ने बड़ा योगदान दिया.
बता दें कि मैनपुरी लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने घर घर जाकर डिंपल यादव का प्रचार किया था और लोगों से डिंपल यादव को जीताने की मांग की थी. वहीं अब डिंपल यादव को उपचुनाव में जीत मिली तो अखिलेश ने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया.
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी मॉडल ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया. ये जीत समाजवादियों के लिए बहुत बड़ी जीत है और यह तब है जब नेता जी हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह के नाम पर चाचा शिवपाल यादव को हैंवरा डिग्री कालेज जैसी संस्था खड़ी किए जाने के लिए बधाई दी. वहीं अखिलेश ने किसानों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का उत्पीड़न कर रही है. हमें चौधरी चरण सिंह और नेता जी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलना है. तभी किसानों का भला हो सकता है.
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…