Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Manipur Violence: दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल होने के बाद कई इलाकों में फैला तनाव

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले करीब चार महीने से राज्य में बवाल और खूनी संघर्ष चल रहा है.

महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले करीब चार महीने से राज्य में बवाल और खूनी संघर्ष चल रहा है. इसी बीच बुधवार को एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़कों पर घुमाया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई इलाकों में तनाव फैल गया है. जिसे देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं इस मामले को लेकर पूरे देश में निंदा हो रही है. विपक्ष ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग की है.

4 मई का बताया जा रहा वीडियो

दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि 20 जुलाई को आईटीएलएफ का प्रदर्शन होने वाला था. जिससे ठीक एक दिन पहले इस वीडियो को वायरल कर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है.

नग्न महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते दिखे पुरुष

आईटीएलएफ के एक प्रवक्ता नवे जानकारी देते हुए बताया कि ये वीडियो कांगपोकपी जिले का है. 4 मई को ये घटना हुई थी. जिसमें पुरुषों का एक झुंड दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. महिलाएं लगातार गुहार लगा रही हैं, लेकिन उनकी मदद के लिए भी आगे नहीं आया. अब इस वीडियो को वायरल कर दिया गया है. इससे इन पीड़ित महलिाओं पर अब तक जो बीता है उससे भी भयावह आगे की जिंदगी हो गई है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं अब इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर बड़ा हादसा, थार और डंपर की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को जगुआर ने रौंदा, 9 की मौत, 14 से अधिक जख्मी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism