खेल

IPL 2023: क्रिकेट फैंस को झटका, चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह बाहर, BCCI नहीं लेना चाहता रिस्क!

Injured Jasprit Bumrah set to miss IPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस दोनों को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहेंगे. बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीज़न और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे. Espncricinfo की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 वर्षीय को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा पीठ की सर्जरी का सुझाव दिया गया है. बीसीसीआई और एनसीए दोनों बुमराह के मामले को तत्काल आधार पर देख रहे हैं. बीसीसीआई और एनसीए जल्द ही बुमराह की रिकवरी के अगले कदम पर अंतिम निर्णय लेंगे क्योंकि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि वह 2023 विश्व कप के लिए फिट रहे.

BCCI नहीं लेना चाहता रिस्क!

NCA में BCCI का मेडिकल स्टाफ बुमराह के मामले को लेकर गंभीर है और उनकी हर तरह से मदद की जा रही है. ऐसे में एनसीए स्टाफ ने ही बुमराह से उनकी पीठ के निचले हिस्से में सर्जरी करना का सुझाव दिया. भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एनसीए और बुमराह से बातचीत के बाद बीसीसीआई जल्द ही सर्जरी और अन्य विकल्पों पर फैसला ले सकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को SC से बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम नहीं देंगे दखल, हाई कोर्ट जाइए

NCA में रिहैब कर रहे हैं बुमराह

बुमराह IPL में मुंबई इंडियंस टीम से खेलते हैं. वह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. वहां पर पिछले कुछ समय गेंदबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में खेलते हुए दिख सकते हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस के आधार पर किसी तरह का कोई खतरा ना उठाते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया. उसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह मार्च-अप्रैल में होने वाले IPL से वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके फिट होने में समय लग सकता है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago