देश

CBI दफ्तर पहुंचे मनीष सिसोदिया, आबकारी नीति घोटाले में पूछताछ जारी, दिल्ली पुलिस ने मंत्री गोपाल राय को हिरासत में लिया

Manish Sisodia Reached CBI Office: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच में शामिल हुए. वह सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे. जांच में शामिल होने से पहले, वह पूजा करने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज के साथ राजघाट गए. इससे पहले सिसोदिया ने हिंदी में ट्वीट किया कि “आज फिर सीबीआई मुख्यालय में जा रहा हूं, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है. मुझे कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता ..मैं देश के लिए फांसी पर चढ़ने वाले भगत सिंह का अनुयायी हूं। ऐसे झूठे आरोपों के कारण जेल जाना छोटी बात है.”

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर लिखा कि वे जेल से उनकी रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भगवान आपके साथ है, लाखों बच्चों और उनके माता-पिता की दुआ आपके साथ है, जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है. प्रभू से कामना करता हूं कि आप जेल से जल्दी लौटें. दिल्ली के बच्चे आपका इंतजार करेंगे.’

“बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है”

बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने के लिए आप के कई कार्यकर्ता राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर एकत्र हुए. आप नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया. दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी, और इसलिए उन्होंने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए सीबीआई के मुख्यालय को जोड़ने वाली विभिन्न सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए.

यह भी पढ़ें-     महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, भस्म आरती में हुए शामिल, ट्रेडिशनल ड्रेस में आए नजर

‘विकास को रोकने के लिए बीजेपी उनकी गिरफ्तार करा रही है’

सिसोदिया को पहले 19 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए और एक सप्ताह का समय मांगा. सिसोदिया ने सीबीआई से कहा कि वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप दे रहे हैं. सीबीआई ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और उन्हें 26 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया था. सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिल्ली के विकास को रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है.

-आईएएनएस

 

Rahul Singh

Recent Posts

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

6 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

14 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

35 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

2 hours ago