देश

मनोज जरांगे की मंत्री भुजबल को चेतावनी, कहा- आरक्षण में बाधा डाली तो मंडल आयोग को देंगे चुनौती

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण का चेहरा बनकर सामने आए मनोज जरांगे ने कहा कि वे 10 फरवरी से नए सिरे से भूख हड़ताल शुरू करेंगे. जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल को भी चेतावनी दी है. मनोज ने कहा कि अगर मनोज जरांगे मराठा समुदाय के लिए मांगे जा रहे आरक्षण का विरोध करते हैं तो वे मंडल आयोग को चुनौती देंगे.

मनोज ने नासिक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कुनबी समुदाय का साबित करने के बावजूद भी अगर उन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिला तो वे 10 फरवरी से अनशन शुरू करेंगे. उन्होंने भुजबल पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे आपके बेटे-बेटियां हैं वे ही हमारे भी हैं. हम मंडल कमीशन को चुनौती नहीं देना चाहते. तुम भी जियो और हमें भी जीने दो. हमारे आरक्षण की राह मेें अगर बाधा उत्पन्न की तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे.

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, उपद्रवियों ने थाना घेर वाहनों में लगाई आग

ओबीसी के साथ अगर अन्याय हुआ तो वे इस्तीफा दे देंगे

बता दें कि भुजबल ने कुछ दिनों पहले ओबीसी की रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ओबीसी के साथ अगर अन्याय हुआ तो वे इस्तीफा दे देंगे. वहीं जरांगे ने कहा कि 10 फरवरी के बाद किसी की बात नहीं सुनेंगे. जरांगे ने कहा कि अगर अध्यादेश लागू नहीं हुआ तो 10 फरवरी के बाद वे अनशन करेंगे.

बड़ी संख्या में आपत्तियों भेजें लोग

आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र की सरकार एक अधिसूचना भी जारी कर चुकी है. इसी अधिसूचना को आधार बनाकर छगन ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक आपत्तियां भेजें. ताकि सरकार को पता चले इसका एक दूसरा पक्ष भी है. बता दें कि मराठा आरक्षण को लेकर सरकार अधिसूचना जारी कर चुकी है. वहीं 16 फरवरी तक इसको लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं.

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में बर्फबारी से 250 से अधिक सड़कें बंद, दिल्ली एनसीआर में सर्द हवा की वजह से कांप रहे लोग, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago