देश

Kashi vishwanath: मॉरीशस के पीएम पहुंचे बनारस, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, गंगा में बहाईं अपने ससुर की अस्थियां

Mauritius PM Varanasi Visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ आज वाराणसी पहुंचे. वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर उन्होंने अपने ससुर की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान किया. पिंडदान के बाद मंत्रोच्चार के बीच संकल्प लिया. ससुर की अस्थियों का मणिकर्णिका घाट से गंगा में विसर्जन किया. इसके वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ G20 समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे. समिट संपन्न होने के बाद वह वाराणसी चले गए. जहां पर उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 30 मिनट तक पूजा की. मंदिर में 60 बटुकों और डमरु दल ने मंत्रोचार के बीच डमरू बजाकर स्वागत किया. कॉरिडोर में तस्वीरें भी खिंचवाई. उनकी तस्वीरें सामने आई हैं.

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में खिंचाई तस्वीरें

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ को काष्ट का मॉडल स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया. आखिर में प्रविंद जुगनाथ दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए. अधिकारियों कहना है कि अब वह मंगलवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़िए: G20 Gala Dinner: दुनियाभर के नेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विशेष भोज, समापन के बाद सामने आईं पीएम-सीएम और मंत्रियों की तस्वीरें

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए

अधिकारियों के मुताबिक, मॉरीशस के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पूरा घाट सुरक्षा घेरे में दिखा. अनुष्ठान करने के बाद प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ अपने परिवार के साथ वापस नदेसर स्थित होटल के लिए लौट गए. बताया जा रहा है कि यूपी में उनका स्वागत मंत्री अनिल राजभर ने किया.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago