देश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत, जेपी नड्डा बोले- INDIA में न अंकगणित काम कर रही न केमिस्ट्री

Chandigarh Mayor election Latest Update: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है. भाजपा ने इस चुनाव में मनोज सोनकर को प्रत्याशी बनाया था। एएनआई की मानें तो भाजपा के पक्ष में 16 वोट पड़े जबकि विपक्षी गठबंधन के प्रत्याक्षी को 12 वोट मिले। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के 8 वोट अयोग्य हो गए.वोट कैंसिल होने के बाद जमकर हंगामा हुआ. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को चुनाव करवाने का आदेश दिया था. हालांकि, प्रशासन ने चुनाव टालने के लिए कहा था.

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर दी बधाई

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मेयर चुनाव जीतने के लिए बधाई. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेशों में रिकाॅर्ड विकास हुआ है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने अपनी पहली लड़ाई साथ लड़ी और वे भाजपा से हार गए. ऐसे में यह परिणाम दिखाता है कि न उनकी अंकगणित काम कर रही है और न ही उनकी केमिस्ट्री.

बता दें कि चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ने मेयर चुनाव की तारीख 6 फरवरी तय की थी. इसके बाद कोर्ट ने आदेश देते हुए 30 जनवरी को चुनाव करवाने का आदेश दिया था. मेयर का चुनाव कराने की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर की है.

यह भी पढ़ेंः Land For Job Scam: लालू के बाद अब तेजस्वी का नंबर, लैंड फॉर जॉब स्कैम में आज ईडी करेगी पूछताछ

भाजपा के पास 15 वोट

चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सीटें हैं. इसमें से 14 सीटों पर भाजपा पर कब्जा हैं वहीं सांसद के वोट मिला ले तो यह आंकड़ा 15 पहुंच जाता है. वहीं कांग्रेस के पास 7 सीटें हैं और आम आदमी पार्टी के पास 13 वोट हैं. कांग्रेस और आप मिलकर यह चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में कांग्रेस-आप के पास कुल 20 वोट है वहीं भाजपा के पास 15 वोट है.

मेयर के लिए भाजपा और आप में टक्कर

भाजपा की ओर से मेयर सीट के लिए मनोज सोनकर प्रत्याशी हैं जबकि आप ने कुलदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया है. वहीं दो डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस की ओर से गुरप्रीत सिंह और निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है. जबकि भाजपा ने कुलजीत संधु और राजिंदर शर्मा को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ेंः नौसेना ने अरब सागर में 11 समुद्री लुटेरों से 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई, 36 घंटे में दूसरा ऑपरेशन

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन निगम परिसर के आस-पास के क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है. ताकि बवाल होने पर स्थिति को नियंत्रण में ला सके. निगम परिसर में अर्द्धसैनिक बलों के साथ करीब 800 पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

50 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago