देश

Ghosi Bypoll-2023: ‘भाजपा नेता के कहने पर दारा सिंह चौहान के ऊपर फेंकी स्याही’, सरेंडर करने के बाद आरोपी युवक का चौंकाने वाला दावा

Ghosi Bypoll-2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में रविवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) पर फेंकी गई स्याही मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है. स्याही फेंकने वाले युवक ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए युवक ने दावा किया कि उसने भाजपा नेता के कहने पर ही दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी थी और फिर फरार हो गया था.

वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का नाम मोनू यादव उर्फ डायमंड है. आरोपी ने कोपागंज थाने में पहुंचकर सरेंडर किया है. रविवार को घोसी विधानसभा के भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान थाना सराय लखांशी क्षेत्र के अदरी गांव के पास प्रचार के लिए पहुंचे थे. कार से उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया था और फूल मालाओं से उनका स्वागत करने लगे, कि इसी बीच एक युवक तेजी से आया था और उनके ऊपर काली स्याही फेंक कर भाग निकला. जानकारी सामने आई है कि स्याही दारा सिंह चौहान की आंखों में भी चली गई थी और वह दर्द से कराहने लगे थे. इस घटना के बार यहां पर हड़कम्प मच गया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें घटना साफ दिखाई दे रही है.

वहीं दारा सिंह की सुरक्षा में तैनात गार्ड आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन भीड़ होने की वजह से वह आसानी से भाग निकला और इसी के बाद पुलिस उसे तलाश रही थी कि अचानक उसने सरेंडर कर दिया. स्याही के कारण न केवल भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह बल्कि उनके आस-पास खड़े लोगों के कपड़े भी खराब हो गए थे. अब मीडिया के सामने आरोपी ने भाजपा नेता के कहने पर स्याही फेंकने की बात बताई है. फिलहाल उसने भाजपा नेता का नाम नहीं बताया है.

ये भी पढ़ें- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा, वायरल हो रहा वीडियो

अखिलेश और दारा सिंह में जुबानी जंग

स्याही कांड के बाद जहां एक ओर दारा सिंह चौहान ने सपा पर हमला बोला है तो वहीं अखिलेश ने भी पलटवार किया है. दारा सिंह चौहान ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि घोसी उपचुनाव में सारे समीकरण ध्वस्त हो चुके हैं.साथ ही कहा कि हमें हर धर्म का व्यापक समर्थन मिल रहा है और इस चुनाव में भारी मतों से भाजपा जीतने जा रही है. उन्होंने सपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा को यहां जीतते हुए देखकर ही हताश और निराश होकर विरोधी इस तरह के काम कर रहे हैं.  वहीं अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा, “अपनों ने ही अपनों पर दाग लगाया… इंक काण्ड में हर बार दोषी पकड़ा गया पर ये वाला हाथ क्यों नहीं आया? हारती हुई भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उपचुनाव जीतना चाहती है, लेकिन अब जनता सब कुछ समझ चुकी है और ये खेल अब पुराना हो गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

3 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

37 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

47 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago