देश

India-China Border Dispute: भारत-चीन सीमा विवाद पर आया पूर्व सेना प्रमुख का बयान, बोले- रक्षा मंत्री ने दी थी एक्शन की पूरी छूट

India-China Border Dispute: पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के बीच रेचिन ला पर्वत दर्रे पर चीन की सेना द्वारा टैंक और सैनिकों को लेकर भारतीय सेना के साथ विवाद पर तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (M.M. Narvane) ने बड़ा बयान दिया है. पूर्व सेना प्रमुख ने कहा है कि वर्ष 2020 के अगस्त माह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने तनावपूर्ण स्थिति के बाद मुझसे कहा था कि ‘जो उचित समझो वह करो’. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने इस मामले में उन्हें मन मुताबिक डिसीजन लेने की छूट दे दी है.

‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में एमएम नरवणे ने चीन-भारत की सेना के बीच हुए तनाव स्थिति पर उस रात रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रक्षा कर्मचारियों के प्रमुख के बीच हुई बातचीत का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फोन पर बातचीत के बाद दिमाग में कई अलग-अलग विचार दौड़ रहे थे। नरवणे ने लिखा कि मैंने रक्षा मंत्री को स्थिति की गंभीरता की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उस दौरान पीएम से भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से एक सैन्य निर्णय है, ‘जो उचित समझो वो करो.

यह भी पढ़ें-UP News: प्रधानमंत्री मोदी ने दी कई बड़ी सौगातें, मंत्री ए के शर्मा के प्रयास से मऊ-दोहरीघाट को मिली नई ट्रेन की सौगात

रक्षा मंत्री ने दी थी स्वतंत्रता

इसके साथ ही मनोज मुंकुंद नरवणे ने कहा है कि मुझे अपनी इच्छानुसार कार्य करने की पूर्ण स्वतंत्रता के साथ एक गर्म आलू दिया गया था. इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से थी. उस दिन को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि इसके बाद मैंने एक गहरी सांस ली और कुछ मिनटों के लिए चुपचाप बैठा रहा. दीवार घड़ी की टिक-टिक को छोड़कर सब कुछ शांत था.

यह भी पढ़ें-Delhi: “BJP को सबसे ज्यादा डर CM केजरीवाल से लगता है, चुनाव हरा नहीं पाते तो…”, ED के समन के बाद AAP का आया रिएक्शन

सुनाई उस दौरान की दास्तां

पूर्व आर्मी प्रमुख ने कहा है कि मैं आर्मी हाउस में था, एक दीवार पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का नक्शा था, दूसरी दीवार पर पूर्वी कमान का। वे अचिह्नित नक्शे थे, लेकिन जैसे ही मैंने उन्हें देखा, मैं प्रत्येक इकाई के स्थान की कल्पना कर सकता था. हम हर तरह से तैयार थे, लेकिन क्या मैं वास्तव में युद्ध शुरू करना चाहता था? ये सवाल मन में था. बता दें ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में जनरल नरवणे उस रात की घटना को लेकर मन में आए विचारों का जिक्र किया.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

19 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

41 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago