स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
COVID-19
Corona Virus new Variant: कोरोना-19 एक बार फिर डराने लगा है. देश में इसका नया वैरिएंट JN.1 तेजी से पैर पसार रहा है. इसको लेकर अब केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है. सरकार की तरफ से अब राज्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. देश में कोविड की स्थिती पर लगातार निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया गया है. राज्यों को नियमित आधार पर जिलेवार एसएआरआई (SARI) और आईएलआई (ILI) मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करनी होगी. केंद्र सरकार की तरफ से ज्यादा से ज्यादा आरटी-पीसीआर टेस्टों सहित सही परिक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि जीनोम अनुक्रमण के लिए सकारात्मक नमूने INSACOG प्रयोगशालाओं को भेजें.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 260 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1828 हो गए हैं.
कोरोना के नए वैरिएंट का मामला मामला 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम से एकत्र किए गए आरटी-पीसीआर पॉजिटिव सैंपल के माध्यम से सामने आया था. जब एक 78 साल की महिला ने इन्फ्लूएंजा के हल्के लक्षणों का अनुभव किया था. इतना ही नहीं कोरोना के नए वैरिएंट से अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार ने ऐहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी कर दिया है.
दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चेस्ट मेडिसिन के वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. उज्ज्वल प्रकाश ने बताया कि जेएन.1, विश्व स्तर पर देखे गए अन्य वेरिएंट और उप-वेरिएंट के समान, एक हल्का वेरिएंट है. बताए गए लक्षणों में बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द और कुछ मामलों में हल्के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण शामिल हैं. इसके अलावा, डॉक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि अधिकांश रोगियों को इन हल्के ऊपरी श्वसन लक्षणों का अनुभव होता है, जो आमतौर पर चार से पांच दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं.
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…