आईपीएल 2024 (सोर्स- इंडियन प्रीमियर लीग X)
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) को लेकर मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई में प्लेयर्स की निलामी होगी. लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले सीजन के शुरू होने की तारिख को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आधिकारिक विंडो 22 मार्च से लेकर मई के अंत तक आईपीएल खेले जाने की उम्मीद है. जून में वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल को जल्दी खत्म भी किया जा सकता है.
अगले साल भारत में लोकसभा चुनाव होने है और इसका असर आईपीएल के शेड्यूल पर भी पड़ना तय माना जा रहा है. इसी कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. लेकिन क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से मई के अंत तक हो सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2024 के लिए विंडो फिक्स कर दी है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने वापस लिया नाम
ऑक्शन खत्म होने के बाद शेड्यूल को लेकर तैयारी की जाएगी. कई देशों ने अपनी देश के खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर जानकारी दी है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उनके प्लेयर्स लीग में तब तक हिस्सा ले सकते हैं, जब तक वह अनफिट न हों या उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीरीज ना खेलनी हो.
ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: दुबई में सजेगी खिलाड़ियों मंडी, एक क्लिक में जानें ऑक्शन से जुड़ी सभी जानकारी
बता दें कि आईपीएल के ऑक्शन के लिए 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिन पर कल बोली लगेगी. सभी टीमों के खाली स्लॉट पर नजर डालें तो कुल 77 स्लॉट खाली है. ऐसे में 77 खिलाड़ियों को ही ऑक्शन में खरीदा जाएगा. जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…