Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: प्रधानमंत्री मोदी ने दी कई बड़ी सौगातें, मंत्री ए के शर्मा के प्रयास से मऊ-दोहरीघाट को मिली नई ट्रेन की सौगात

आमजन की मांग पर उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में आईएएस के रूप में कार्यरत ए के शर्मा के प्रयासों के बाद नरेंद्र मोदी ने 300 करोड़ की इस परियोजना को 2016-17 में मंजूरी दी थी.

पीएम मोदी और सीएम योगी

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने कई बड़ी सौगात दी. पीएम मोदी ने दोहरीघाट – मऊ मेमू ट्रेन समेत 19 हजार करोड़ के 37 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

जिस रेलवे लाइन और नई मेमू ट्रेन का लोकार्पण हुआ है. पहले वहां छोटी लाईन हुआ करती थी और 1970 – 71 में छात्रों को स्टूडेंट्स कन्शेसन के बाद दोहरीघाट से इलाहाबाद सिटी तक की यात्रा का ₹4.30 का टिकट लेना पड़ता था. उस दौर में स्टीम इंजन की ट्रेन दोहरीघाट से इलाहाबाद (प्रयागराज), दोहरीघाट से बलिया, दोहरीघाट से छपरा के लिए चला करती थी. वहीं माघ मेला, अर्धकुम्भ व कुम्भ मेले में प्रतिदिन चार मेला स्पेशल ट्रेन दोहरीघाट से इलाहाबाद सिटी तक जाती थी.

लेकिन बाद के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो गई और रेलवे ट्रैक की स्थिति बदहाल हो और इस रेल मार्ग पर ट्रेन का संचालन रुक गया. इसके चलते मऊ समेत गोरखपुर, देवरिया, बलिया और आजमगढ़ के लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता था.

आमजन की मांग पर उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में आईएएस के रूप में कार्यरत ए के शर्मा के प्रयासों के बाद नरेंद्र मोदी ने 300 करोड़ की इस परियोजना को 2016-17 में मंजूरी दी थी. सोमवार को दोहरीघाट से मऊ नई मेमू ट्रेन 05479 का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से किया. वहीं दोहरीघाट – मऊ मेमू ट्रेन के वर्चुअल लोकार्पण के अवसर पर यूपी के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे.

दोहरीघाट में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ए के शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तक अन्न, पानी और बिजली पहुंचाने का काम किया है. प्रधानमंत्री सबके स्वास्थ्य की चिन्ता करते हैं और गॉव – गिराव की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने पूरे देश के विकास रूपी एक माला में पिरोने का काम किया है. हमें पूरा विश्वास है की यहां के लोगों की जो भी उम्मीद होगी उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करेंगे. नई मेमू ट्रेन मऊ, इंदारा, कोपागंज, घोसी, आमिला, मुरादपुर, दोहरीघाट स्टेशन से होकर गुजरेगी. इस ट्रेन के संचालन से स्थानीय व्यापारियों को अपने सामान को बाहर भेजने में आसानी होगी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest