चुनाव

‘कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी…’ राहुल गांधी के पुराने वीडियो पर पीएम मोदी का करारा पलटवार

PM Modi on Reservation: लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं वायरल वीडियो में से एक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करार प्रहार किया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का 11-12 साल पुराना एक वीडियो जंगल में आग की गति से वायरल हो रहा है.

बंगाल में एक चुनावी सभा का के दौरान पीएम मोदी ने इस वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, ‘आज ही मैंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) का एक वीडियो देखा है. ये बात बड़ी गंभीर है. मैं आप सबसे कहता हूं. मेरी इस बात पर गौर कीजिए.’

वे आगे कहते हैं, ‘मैं मीडिया वालों को खास तौर पर कहता हूं. जिन मीडिया वालों ने, जिसे ईको सिस्टम ने ये घोर संप्रदायवादी लोगों की चमड़ी बचाने का काम किया है, वो भी जरा कान खोलकर सुन लें. ये वीडियो 11-12 साल पुराना है. ये कांग्रेस के शहजादे का वीडियो है. इस वीडियो में कांग्रेस के शहजादे खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी.’

वायरल वीडियो में राहुल ने क्या कहा

दरअसल, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का पुराना वीडियो यकायक सामने आया है जिसमें वह समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलामय सिंह यादव पर आरक्षण को लेकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं.इस वीडियो में वे कहते हैं, ‘आरक्षण की बात उठाई. मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्‍यमंत्री बने. एक बार भी आरक्षण के बारे में नहीं बोला. प्रेस वालों ने उनसे पूछा कि आरक्षण के बारे में क्‍या सोचते हो? सन्‍नाटा… जैसा अभी छाया हुआ है. दो-तीन बार पूछा- सन्‍नाटा.’

वे आगे कहते हैं, भई कांग्रेस पार्टी करती है- मनमोहन सिंह जी खड़े होते हैं. कहते हैं भइया करना है, हम देंगे. मुसलमान भाइयों को आरक्षण देंगे. शामिल करेंगे इनको. मुलायम सिंह जी खड़े होते हैं, कहते हैं भइया अगर मैं होता तो मैं ज्‍यादा करता. मगर आप तीन बार थे, क्‍यों नहीं किया?’

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

6 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

13 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

21 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

26 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

1 hour ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago