देश

स्मृति ईरानी डिग्री विवाद: अहमर खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने टाली सुनवाई, अब मार्च 2024 की तारीख दी, जानें क्‍या है मामला

Smriti Irani Education Degree: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई को टाल दिया. याचिका अहमर खान नामक शख्‍स ने दायर की थी, जिसमें स्मृति के वर्ष 2004, 2011 और 2014 में निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर 3 हलफनामों में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया गया था. अब हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए अगले साल की तारीख दी है.

दिल्ली हाइकोर्ट 24 मार्च 2024 को करेगा सुनवाई

याचिकाकर्ता अहमर खान की याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट अगली सुनवाई 24 मार्च 2024 को करेगा. बताया जा रहा है कि वकील के उपलब्ध नहीं होने के वजह से आज की सुनवाई टली. फ्रीलांस लेखक अहमर खान ने उनकी शिकायत को खारिज करने के निचली अदालत के निर्णय को चुनौती देते हुए पुनरीक्षण याचिका दायर की थी. खान ने शिकायत में आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर 3 हलफनामों में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी दी थी.

कई साल से चला आ रहा शिक्षा-योग्‍यता का विवाद

गौरतलब हो कि स्मृति ईरानी की शिक्षा, खासकर डिग्री को लेकर उनके विरोधी कई सालों से सवाल उठाते रहे हैं. स्मृति ने बीकॉम पूरा किया है, फर्स्ट ईयर किया है या येल की डिग्री ली है…इस पर काफी समय से रहस्य बना हुआ है. मीडिया को दिए अपने कई बयानों ने स्मृति ईरानी ने खुद को पाक साफ बताया है. हालां‍कि, उनके खिलाफ शिकायत करने वाले अहमर खान का आरोप है कि स्मृति ईरानी ने लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामों में गलत जानकारी दी. उन्होंने साल 2004 में दिल्ली के चांदनी चौक से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए हलफनामा दाखिल किया था.

यह भी पढ़िए: “पूरा विश्वास है फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएंगे”, मध्य प्रदेश की जनता के नाम पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, मांगा समर्थन

ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी अहमर की याचिका

अहमर खान की याचिका पर दिल्‍ली हाईकोर्ट में आज यानी 19 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए अगले साल की तारीख दी है. इससे पहले अहमर खान की याचिका को ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था. ट्रायल कोर्ट में याचिका खारिज होने पर खान ने उसके फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की. जहां पिछली सुनवाई में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago