होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
LAC पर भारतीय सेना ने बढ़ाई चौकसी (फोटो ANI)
Galwan Valley: गलवान घाटी में चीन को सबक सिखाने के बाद एक बार फिर भारतीय सेना ने अपनी चौकसी वहां बढ़ा दी है. हाल ही में चीनी विदेश मंत्री किन गांग और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात भी हुई थी. जिसके बाद जयशंकर ने दोनों के संबंधों को असमान्य बताया था. वहीं भारत ने अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय जवानों की तैनाती को बढ़ा दिया है.
गलवान घाटी में सेना की गतिविधियों के काफी सारे वीडियो सामने आए हैं. जिसमें भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया. इस दौरान सेना के जवानों की तरफ से पैंगोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां भी देखी गईं.
इससे पहले इंडियन आर्मी की ओर से तस्वीरें जारी की गई थीं, जिसमें भारतीय सेना के जवान पूर्वी लद्दाख में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच मई 2020 से टकराव का केंद्र रहा है. इस टकराव की वजह से दोनों देशों में मिलिट्री टेंशन भी पैदा हुआ है. बता दें कि भारतीय सेना की तरफ से उस जगह के बारे में यह जानकारी नहीं दी गई जहां भारतीय टीम क्रिकेट खेलती हुई दिखाई रही हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया की आज कोर्ट में पेशी, CBI कर सकती है रिमांड बढ़ाने की मांग
लेह से ऑपरेट करने वाली इंडियन आर्मी की 14 कॉर्प्स ने ट्वीट किया, “पटियाला ब्रिगेड, त्रिशूल डिवीजन ने शून्य से नीचे तापमान में अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में पूरे उत्साह और जोश के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया. हम असंभव को संभव बनाते हैं.”
बता दें कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. अब एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों ने इस इलाके में सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…