देश

Seema Haider: सीमा हैदर पर चढ़ा हरियाली तीज का खुमार, हरी साड़ी पहन हिंदू रीति-रिवाज से की पूजा और सचिन के लिए मांगी ये कामना

Seema Haider: अपने प्रेम को पाने के लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने प्रेमी सचिन के घर पहुंचने वाली सीमा हैदर कई हफ्तों से सोशल मीडिया सनसनी बनी हुई हैं तो वहीं सीमा भी भारत के किसी भी पर्व को मनाने से नहीं चूक रही हैं. एक तरफ सीमा हैदर पर पाकिस्तान का जासूस होने का आरोप लगा है और वह लगातार जांच के घेरे में हैं तो वहीं दूसरी ओर वह इन सबसे बेपरवाह होकर हिंदू रीति-रिवाजों में रच-बस गई हैं और पाकिस्तान वापस जाने से मना कर रही हैं.

उनसे जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है कि उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ हरियाली तीज का त्योहार मनाया है. इस सम्बंध में उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह हरी साड़ी और हाथों में चूड़ियां, मांग में सिंदूर, हथेलियों पर मेंहदी, गले में मंगलसूत्र पहन कर पूरे हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही हैं. इस मौके पर सीमा हैदर ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने बाद पति के लिए लम्बी उम्र और परिवार के लिए खुशहाली की कामना की है. इसी के साथ सीमा ने पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है . बता दें कि सीमा हैदर की प्रेम कहानी जबसे सामने आई है, तभी से वह सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं तो वहीं वह कोई भी ऐसा मौका नहीं चूक रही हैं, जब उनको भारत के प्रति अपना प्रेम जाहिर करना हो. हाल ही में 15 अगस्त पर भी उन्होंने भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया था और अब वह हरियाली तीज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Onion Price : टमाटर की तरह प्याज भी हो जाएगा महंगा? सरकार ने उठाया बड़ा कदम, ये सब्जी विदेश में बेची तो लगेगा 40% शुल्क

पबजी खेलने के दौरान हुआ था दोनों को प्यार

बता दें कि सीमा पाकिस्तान से भारत आई हैं और पाकिस्तान में उनकी शादी हो चुकी थी और पहली शादी से उनके चार बच्चे हैं. वह अपने बच्चों के साथ ही भारत आई हैं और अब सचिन के साथ रह रही हैं. उनका दावा है कि वह सचिन के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर चुकी हैं. वह दोनों पबजी खेलने के दौरान मिले थे और इसी के बाद दोनों में प्यार हो गया और फिर सीमा पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गईं. वह लगातार खुद को हिंदू सभ्यता के रंग में दिखाने की कोशिश कर रही हैं. अभी तक उनकी जो भी तस्वीरें या वीडियो सामने आए हैं, उसमें वह मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए हुए दिखीं हैं. इसके अलावा वह तुलसी की पूजा करती हुई भी नजर आ चुकी हैं. हरियाली तीज के मौके पर भी सीमा ने हिंदू महिलाओं की तरह हरे रंग की साड़ी पहनी और पूजा अर्चना की है. इस दौरान उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज का पूरा ख्याल रखा है. इसी के साथ उन्होंने जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं.

हिंदू होने के बाद सीमा हैदर का है ये पहला पर्व

बता दें कि जो सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सीमा हैदर कहती दिख रही हैं, “आज मैं हरियाली तीज का त्योहार अपने परिवार के साथ मना रही हूं और अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा कर रही हूं.” इसी के साथ वह ये भी कह रही हैं कि, “मैं अपने पूरे परिवार के साथ देश की खुशहाली और हरियाली की कामना करते हुए विश्वास करती हूं कि मोदीजी और योगीजी के नेतृत्व में देश तरक्की करेगा और खुशहाली आएगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

18 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

1 hour ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago