क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव होने में अब बस कुछ महीने का समय बचा हुआ है. ऐसे में सियासत अपने चरम पर है. सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमले बोल रहे हैं. प्रदेश में रैलियों का दौर जारी है. इस सिलसिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ने गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला, क्योंकि वह उन्हीं के गढ़ में रैली कर रहे थे तो उन पर ही जमकर निशाना साधा.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आखिर समझ नहीं आता कि उन्हें बीजेपी में जाने क्या जरुरत पड़ी. कांग्रेस ने उन्हें क्या कुछ नहीं दिया था. मुझे उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया परिवार का एक राजा इस तरह से धोखा देगा.
दिग्विजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया परिवार को कितना कुछ दिया है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन्होंने बड़े महाराजा माधव राव सिंधिया को गुना से सांसद बनाया. यहीं से फिर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने उन्हें मंत्री बनाया और सम्मान दिया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में आए. पार्टी ने फिर भी उन्हें दो बार सांसद और फिर मंत्री बनाया. इसके बाद भी ऐसा क्या वजह थी वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सिंधिया ने सिफारिश की थी उसके बाद हमारी सरकार में महेंद्र सिंह सिसोदिया को मंत्री बनाया गया था. लेकिन उसने पता नहीं बीजेपी से क्या लेकर हमारी सरकार गिरवा दी.
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: “कांग्रेस की सरकार आने पर सिंधिया के महल को चौपाटी बना देंगे”, राजब्बर ने जमकर बोला हमला
कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज सिंह के शासन में मंत्री 100 रुपये के बजट में से 40 रुपये का कमीशन का खा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच जैसे तैसे करके चुनाव जीतकर आते हैं और फिर काम पाने लिए उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी युवाओं का भविष्य़ खराब कर रही है, नौकरियां मिल नहीं रही हैं और जिन्हें मिल रही हैं उनमें सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है.
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…