ICC World Cup 2023

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, मार्श ने खेली 177 रन की शानदार पारी

AUS vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 के 43वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 32 गेंद शेष रहते 8 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. मिचेल मार्श ने 177 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ बांग्लादेश का वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो गया.

ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से दर्ज की जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को तीसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. ट्रेविस हेड 10 रन बनाकर आउट हो गये. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचेल मार्श ने डेविड वॉर्नर के साथ पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की खबर लेनी शुरु कर दी. 23वें ओवर में 132 रन पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा. डेविड वॉर्नर (53 रन) बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने मिचेल मार्श के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज जीत तक क्रीज पर डटे रहे. मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 63 रन की पारी खेली. मार्श ने अपनी पारी के दौरान 17 चौके और 7 छक्के लगाए. बांग्लादेश ने बनाए थे 306 रन

बांग्लादेश ने दिए थे 307 रन का टारगेट

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की. शुरुआत के 11 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए तरसना पड़ा. 12वें ओवर में 76 रन के स्कोर पर बांग्लादेश को पहला झटका तंजिद हसन (36 रन) के रूप में लगा. लिटन दास भी 36 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान नजमुल शान्तो (45 रन), तौहिद हृदोय (74 रन), महमुदउल्लाह (32 रन), मुशफिकुर रहीम (21 रन), मेहदी हसन मिराज (29 रन), नसुम अहमद (7 रन) और महेदी हसन ने दो रन का योगदान दिया. इस तरह से पूरी टीम 50 ओवर में 306 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 307 रन का टारगेट रखा. तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिछ, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, शॉन ऐबट.

बांग्लादेश टीम की प्लेइंग इलेवन

तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदउल्लाह, मुशफिकुर रहीम मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 Semifinal: सेमीफाइनल में भारत से जंग पर क्या बोले केन विलियमसन, टीम इंडिया को पहले मात दे चुके हैं कीवी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago