देश

हिमाचल पुस्तक परिक्रमा का शुभारंभ 21 जून से, 39 दिनों तक चलेगी यात्रा, नेशनल बुक ट्रस्ट कराएगा विशेष आयोजन

Himachal Pustak Parikrama: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नेशनल बुक ट्रस्ट-इंडिया (NBT) की ओर से हिमाचल प्रदेश में विशेष पहल शुरू की जाएगी. दरअसल, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सचल पुस्तक प्रदर्शनी की कड़ी में 21 जून को ‘हिमाचल प्रदेश पुस्तक परिक्रमा’ का शुभारंभ होगा. यह पुस्तक परिक्रमा 29 जुलाई तक चलेगी.

नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से आज इस बारे में जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि 21 जून से 29 जुलाई तक चलने वाली पुस्तक परिक्रमा की शुरुआत नाहन से होगी. ये एक सचल पुस्तक परिक्रमा है, जिसका उद्देश्य है— मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों के दूर-दराज के स्थानों तक पठन-संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए. बच्चों और युवाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अलावा भी अपने मनपसंद विषयों की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए.

बच्‍चों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर

ट्रस्ट की ओर से सचल पुस्तक प्रदर्शनी वेन 21 जून को नाहन से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सोलन, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लु, मनाली, कसोल, पालमपुर, धर्मशाला, डलहौजी, ऊना, चंडीगढ़ होते हुए अंबाला पहुँचेगी. 39 दिनों तक चलने वाली इस पुस्तक परिक्रमा में बच्चों और युवाओं को पुस्तक पठन के साथ-साथ एनबीटी, इंडिया द्वारा आयोजित कथावाचन, रचनात्मक लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, विचार-विमर्श आदि रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा.

सभी पुस्तकों पर 10% से 25% तक की छूट मिलेगी

इस पुस्तक परिक्रमा की एक खास बात यह भी होगी है कि पाठकों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी और हिमाचली भाषा में प्रकाशित बच्चों व बड़ों की पुस्तकें उचित कीमत पर पढ़ने के लिए उपलब्ध होंगी. विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं को सभी पुस्तकों पर 25 प्रतिशत और सामान्य पाठकों को 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी. पुस्तक परिक्रमा के दौरान बच्चों व किशोरों के लिए तैयार डिजिटल प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के प्रति पाठकों को जागरूक किया जाएगा. उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय ऐप पर सरल तरीके से लॉग-इन कर पाठक देशभर के सैकड़ों प्रकाशकों की पुस्तकें नि:शुल्क पढ़ सकते हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago