देश

NCERT की पुस्‍तकों में जो संशोधन हुए, उससे इतिहास और भू-राजनीति को सही ढंग से समझ सकेंगे बच्चे: डॉ. राजेश्वर सिंह

Dr Rajeshwar Singh News: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा 12वीं कक्षा तक की पुस्तकों में किए गए बदलावों की डॉ. राजेश्वर सिंह ने सराहना की. डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राजनीति विज्ञान (कक्षा 12 की पुस्‍तक) में NCERT के अपडेट हमारे इतिहास और भू-राजनीति के बारे में स्पष्ट दृष्टिकोण सुनिश्चित करते हैं. इनसे हमारे बच्‍चे सही दिशा में जाएंगे, उन्‍हें अच्‍छी शिक्षा मिलेगी.

डॉ. राजेश्वर सिंह, जो कि उत्तर प्रदेश के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, और वे लंबे समय से जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं. उनका कहना है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की पुस्‍तकों में सराहनीय बदलाव हुए हैं. पुस्‍तकों में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना शामिल किया गया है. साथ ही पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर को जिसे वहां “आजाद कश्‍मीर” कहा जाता है, उसे “पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर” लिखा गया है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने ट्वीट करके कहा, “NCERT की पुस्‍तकों में अब बच्‍चे कथित बाबरी मस्जिद के विवाद को “अयोध्या के विवाद” चैप्‍टर के रूप में जानेंगे. यह उल्‍लेखनीय है कि अब पुस्‍तकों में बाबरी मस्जिद को “3-गुंबद वाली संरचना” और “अयोध्या विवाद” को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किए गए मुद्दे के रूप में संदर्भित किया गया है!

उन्‍होंने कहा, “पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा पर हुए संघर्ष को अब तक ‘दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर सैन्य संघर्ष’ पढ़ा जाता था, लेकिन अब उसे संशोधित करके ‘भारतीय सीमा पर चीनी आक्रमण’ कर दिया गया है! ये परिवर्तन छात्रों को सूचना के दृष्टिकोण से सशक्त बनाएंगे, हमारे अतीत को समझने में मदद करेंगे. साथ ही युवाओं के उज्जवल भविष्य को आकार देंगे!!”

यह भी पढ़िए: यह चुनाव आतंकवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंकने के लिए है: गोड्डा में गरजे डॉ. राजेश्वर सिंह

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

39 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago