नये आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए एनबीटी की कार्यशाला.
India Criminal Laws New: देश में 1 जुलाई, 2024 से लागू तीन नये आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) ने एक कार्यशाला का आयोजन किया है, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों ने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में बताया गया है.
नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) के निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि नए आपराधिक कानून में दंड से न्याय की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया है. उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य पर बात करते हुए कहा, देश संविधान से चलता है. नागरिक ही देश और समाज को बनाते हैं. हमें अपने अधिकार और कर्तव्य पता होने चाहिए.
आपको देश के संविधान और उस कानून के बारे में जानकारी हो, यह आपका और हमारा दोनों का कर्तव्य है. अपने अधिकारों को जानने के लिए कानून का जानना बहुत जरूरी है. कार्यशाला में पुराने और नए कानून के बीच अंतर को स्पष्ट किया गया.
नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) की ओर से बताया गया कि किस तरह भारतीय दंड संहिता 1870 को भारतीय न्याय संहिता 2023 में बदल दिया गया है. यह भी बताया गया कि किस तरह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पहले के कानून आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 से बेहतर और कारगर है.
कार्यशाला में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर आए भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई.
यह भी पढिए- हिमाचल पुस्तक परिक्रमा का शुभारंभ 21 जून से, 39 दिनों तक चलेगी यात्रा, नेशनल बुक ट्रस्ट कराएगा विशेष आयोजन
– भारत एक्सप्रेस
Chakki Chalanasana yoga benefits digestion health: रोज पांच मिनट चक्की चालनासन करने से पाचन मजबूत…
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर आ रहे…
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…