Bharat Express

NBT: देश में लागू किए गए 3 नए आपराधिक कानूनों पर नेशनल बुक ट्रस्ट ने कराया कार्यशाला का आयोजन

भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) की ओर से बच्‍चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों ने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में बताया.

National Book Trust

नये आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए एनबीटी की कार्यशाला.

India Criminal Laws New: देश में 1 जुलाई, 2024 से लागू तीन नये आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) ने एक कार्यशाला का आयोजन किया है, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों ने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में बताया गया है.

नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) के निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि नए आपराधिक कानून में दंड से न्याय की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया है. उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य पर बात करते हुए कहा, देश संविधान से चलता है. नागरिक ही देश और समाज को बनाते हैं. हमें अपने अधिकार और कर्तव्य पता होने चाहिए.

National Book Trust of india

पुराने और नए कानून के बीच अंतर बताए जा रहे

आपको देश के संविधान और उस कानून के बारे में जानकारी हो, यह आपका और हमारा दोनों का कर्तव्य है. अपने अधिकारों को जानने के लिए कानून का जानना बहुत जरूरी है. कार्यशाला में पुराने और नए कानून के बीच अंतर को स्पष्ट किया गया.

न्याय संहिता 2023 में बदली गई है दंड संहिता

नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) की ओर से बताया गया कि किस तरह भारतीय दंड संहिता 1870 को भारतीय न्याय संहिता 2023 में बदल दिया गया है. यह भी बताया गया कि किस तरह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पहले के कानून आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 से बेहतर और कारगर है.

कार्यशाला में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर आए भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई.

यह भी पढिए- हिमाचल पुस्तक परिक्रमा का शुभारंभ 21 जून से, 39 दिनों तक चलेगी यात्रा, नेशनल बुक ट्रस्ट कराएगा विशेष आयोजन

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Live

Also Read