देश

NEET के 24 लाख और NET के 9 लाख बच्चों को सरकार ने बेसहारा छोड़ा, ये बड़ा घोटाला है: UGC-NET परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस नेता बोले— राहुल गांधी संसद में उठाएंगे आवाज

NEET और NET-UGC एग्जाम विवाद पर राहुल गांधी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला. राहुल ने कहा कि कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी देश में पेपर लीक नहीं रोक पा रहे या रोकना नहीं चाह रहे हैं. उन्होंने कहा, “पेपर लीक के पीछे कारण यह है कि एजुकेशन सिस्टम को बीजेपी के पेरेंट ऑर्गनाइजेशन ने कैप्चर कर लिया है. जब तक इसे पलटा नहीं जाएगा, तब तक पेपर लीक होता रहेगा.”

कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी के बयान से पहले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे. UGC-NET परीक्षा रद्द होने पर गोगोई ने दिल्ली में कहा, “मैं अपने नेता राहुल गांधी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने हमें निर्देश दिए हैं कि कल देश भर में बच्चों के साथ खड़े होकर अपना विरोध जताना है. ऐसी दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी देश के युवाओं के साथ हैं. राहुल गांधी इन बच्चों की आवाज सदन में उठाएंगे.”

‘सरकार दोहरी नीति क्यों अपना रही है’

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले— मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये (मोदी) सरकार दोहरी नीति क्यों अपना रही है?” उन्होंने कहा— “यह दुखद है कि प्रधानमंत्री मोदी ने NEET के 24 लाख बच्चों को बेसहारा छोड़ दिया है और इसी तरह उन्होंने NET की परीक्षा देने वाले 9 लाख बच्चों को भी बेसहारा छोड़ दिया.”

‘छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया गया’

बकौल गोगोई, यह बहुत बड़ा घोटाला है…लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक कराकर छात्रों की कठिनाईयों और मेहनत पर पानी फेर दिया गया.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार के मंत्री का राजद पर वार: गिरिराज सिंह बोले— बिहार में पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ, जहां घोटाला हुआ वो कमरा उसके ही सहयोगी ने बुक कराया था

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago