लाइफस्टाइल

जानें कैसे हीट वेव से हो रहा ब्रेन डैमेज, जिससे हो रही लोगों की मौत, डॉक्टर से जानें किन लोगों को है ज्यादा खतरा!

Brain Stroke: दिल्ली- एनसीआर में भीषण गर्मी के चलते 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर कर दिया हैं. इन दिनों भीषण गर्मी के चलते न केवल हीट स्ट्रोक बल्कि ब्रेन स्ट्रोक के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे केस भी आएं हैं जहां अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मरीजों दम तोड़ चुके हैं.

जानें कैसे हीट वेव से हो रहा ब्रेन डैमेज

डॉक्टरों का कहना है कि तापमान बढ़ने का असर दिमाग पर पड़ता है. इस वजह से ब्रेन डैमेज हो रहा है. गर्मी से ब्रेन पर असर पड़ने की प्रक्रिया इतनी जल्दी होती है कि इसका पता नहीं चलता है. इसके चलते व्यक्ति बेहोश होता है और फिर मौत हो जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी की ब्रेन स्ट्रोक के हालिया मामलों में महिलाओं की संख्या अधिक है. वहीं, 50 से 60 साल की उम्र के उन लोगों में यह समस्या अधिक बढ़ रही है जो हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित हैं.

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

  • शरीर के एक हिस्से में अंतर दिखना
  • चेहरे, हाथ और पैरों का सुन्न होना
  • बोलने में दिक्कत हो रही है
  • दृष्टि समस्या
  • भयंकर सरदर्द
  • उल्टी और मतली
  • शरीर में अकड़न

ब्रेन स्ट्रोक कितने प्रकार के होते हैं?

ब्रेन स्ट्रोक दो तरह के होते हैं, जिसमें पहला है सिस्मिक स्ट्रोक. इस दौरान कुछ परेशानियों के चलते दिमाग की नसों में ब्लड फ्लो रुक जाता है, इससे ब्रेन हेमरेज का खतरा 99 प्रतिशत तक बढ़ जाता है जो की खतरनाक है. दूसरा होता है हेमोरेजिक स्ट्रोक, इसमें मस्तिष्क की नस फटने के कारण बल्ड फ्लो बढ़ जाता है. इससे शरीर के किसी भी हिस्से में लकवा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत के इन शहरों में आखिर क्यों गर्म हो रहीं रातें, रिसर्च में हुआ खुलासा

ब्रेन स्ट्रोक से कैसे बचें?

डॉक्टर्स की मानें तो ब्रेन स्ट्रोक होने पर पहला 1 घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान बिना देरी के मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए. तेज एसी और धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए. धूप से निकलने के बाद तुरंत एसी में नहीं जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago