पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Netaji Subhash Chandra Bose’s 127th birth anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 23 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें संसद भवन की पुरानी बिल्डिंग में बने पोट्रेट पर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं. आज उनकी जयंती पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और साहस का सम्मान करते हैं. हमारे देश की आजादी में उनका अटूट समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
यह भी पढ़ेंः 22 जनवरी को अयोध्या में हमने जो देखा वह वर्षों तक हमारी स्मृतियों में रहेगा- पीएम मोदी
पीएम के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारत की स्वतंत्रता प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और देश के स्वतंत्रता संग्राम पर उनके स्थायी प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने एक्स पर लिखा मैं पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाने वाली उनकी जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. उनके शक्तिशाली व्यक्तित्व ने हमारे स्वतंत्रता सग्रांम पर गहरा प्रभाव डाला. देश सदैव नेताजी को उनके महान कार्यो के लिए याद रखेगा.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी एक्स पर पोस्ट लिख उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा निडर नेता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत की स्वतंत्रता के लिए उनकी अदम्य साहस की भावना और प्रतिबद्धता हमें हमेशा प्रेरित करती है. धनखड़ ने आगे लिखा यह दिन भारत को प्रथम रखने और एकजुट, समृद्ध और स्वतंत्र भारत की दिशा में अथक प्रयासों की याद दिलाता है.
यह भी पढ़ेंः ‘बिल्कुल बकवास है…’ UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष में एलन मस्क, जमकर की वकालत
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर लिखा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिंद फौज के नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. बता दें कि सरकार ने 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था.
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…