Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

22 जनवरी को अयोध्या में हमने जो देखा वह वर्षों तक हमारी स्मृतियों में रहेगा- पीएम मोदी

PM Modi in Ayodhya: राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बेहद भावुक दिखे. वहीं आज पीएम मोदी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है.

PM Modi in Ayodhya: श्री राम नगरी अयोध्‍या में राम जन्‍मभूमि के गर्भगृह में कल रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा पूरे धूमधाम से कर दी गई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधु-संतों की अगुवाई में अनुष्‍ठान संपन्‍न कराया. इसके बाद उन्‍होंने आमजन को संबोधित किया. राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बेहद भावुक दिखे. वहीं आज पीएम मोदी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है. अपने ट्वीट में पीएम ने कहा कि ‘कल, 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा.’ इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

वहीं कल अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा था कि “सियावर रामचंद्र की जय… आज हमारे राम आ गए हैं.” इसके साथ ही PM मोदी ने भगवान का जयकारा लगाया. उन्‍होंने कहा- “इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं. कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है.”

राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे

PM मोदी ने कहा, “हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे. मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी. यह क्षण अलौकिक है… यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है.”

इसे भी पढ़ें: गूगल पर भी राम ही राम, पिछले 24 घंटे में सभी टाॅप-10 सर्च राम मंदिर से जुड़े

हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है

PM मोदी ने कहा, “आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे. और, ये कितनी बड़ी रामकृपा है कि हम इस पल को जी रहे हैं, इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं.

कल का दिन था खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कल राम मंदिर परिसर में स्थित कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद जटायु की मूर्ति पर फूल अर्पित किए. प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दल का हिस्सा रहे कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा भी की. अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे अतिथियों का अभिवादन किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital