देश

अमेरिका से लेकर माॅरीशस तक आयोजन की तैयारी, न्यूजीलैंड के मंत्री बोले- ‘जय श्रीराम…पीएम मोदी को बधाई’

New Zealand Ministers Praised PM Modi: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कल यानी 22 जनवरी को होनी है. पीएम मोदी राम मंदिर को लेकर 12 जनवरी से अनुष्ठान कर रहे हैं. राम मंदिर को लेकर भारत ही दुनियाभर में बसे हिंदू भी उत्साहित हैं. इसी क्रम में न्यूजीलैंड के कई मंत्रियों ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी और भारत को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण ही 500 साल के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका.

पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जातीय समुदाय की मंत्री मेलिसा ली ने कहा कि मैं दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं. राम के उद्घाटन पर पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई.

उन्होंने आगे कहा कि भारत के लोगों ने कई बार पीएम मोदी को इसलिए चुना है ताकि वे 500 सालों के बाद राम मंदिर बनाकर करोड़ों हिंदुओं की इच्छा को पूरी कर सकें. उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही भारत अर्थव्यवस्था के मामले में अन्य देशों से कई गुना आगे हैं. वह भारत के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘आक्रमणकारियों ने मंदिरों को नष्ट किया’ संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- कड़वाहट भुला राष्ट्र निर्माण में जुटें

मैं भी राम मंदिर आऊंगा

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर न्यूजीलैंड के मंत्री डेविड सेमोर ने कहा कि जय श्री राम. मैं पीएम मोदी समेत सभी भारतीयों को बधाई देना चाहता हूं. जिन्होंने 500 सालों के बाद राम मंदिर के निर्माण को संभव बनाया है. मैं पीएम मोदी के ज्ञान और साहस की कामना करता हूं क्योंकि वह भारत के एक अरब से अधिक लोगों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं. प्राण प्रतिष्ठा के बाद मैं भी राम मंदिर आना चाहूंगा.

माॅरीशस में होगा रामायण के छंदों का जाप

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर की खुशी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है. अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के सैकड़ों मंदिरों में उत्सव मनाने की योजना बनाई गई है. इससे पहले अमेरिका के न्यू जर्सी के एडिसन में सैंकड़ों भारतीयों ने कार रैली का आयोजन किया था. रैली में 350 से अधिक कारों ने हिस्सा लिया था. वहीं माॅरीशस में सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष भोजराज घूरबिन ने कहा कि सभी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामायण के छंदों के जाप का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी तमिलनाडु के धनुषकोडि पहुंचे, कोदंडारामस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

7 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

25 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

47 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

51 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

58 minutes ago