मनोरंजन

कंगना ने किया प्रभु श्रीराम के दर्शन, मंदिर में लगाया झाड़ू तो कही यह बात

Kangana Ranaut Visited Hanumangarhi Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज यानी रविवार को हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन और पूजन करने के लिए अयोध्या नगरी पहुंचीं. यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर कहा कि आज मैं यहां पर दर्शन पूजन कर धन्य हो गई. कंगना ने ये भा कहा कि यह मंदिर हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा पवित्र तीर्थ स्थल बनेगा. कंगना इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन में जुटी हैं. कंगना इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘रामलीला’ के बाद रावण दहन करने पहुंची थीं. दशहरा पर उन्होंने दिल्ली में रावण दहन किया और भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जा पहुंची हैं.

कंगना ने किए मंदिर के दर्शन

दरअसल, कंगना रनोत अयोध्या में अपने गुरू रामभद्राचार्य के दर्शन करने पहुंची थी. इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही कंगना ने अपने एक्स यानी ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए इस भव्य आयोजन को लेकर कई बातें भी कही हैं. कंगना रनौत का कहना है, “अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जगह-जगह भजन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे हम ‘देव लोक’ में पहुंच गए हैं.

जो लोग आना नहीं चाहते उनके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते.” अभी अयोध्या में आकर बहुत अच्छा लग रहा है…”कंगना ने आगे कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हमें इस तरह की पवित्र प्रथा का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है. हम सभी इसकी तैयारियों में व्यस्त हैं. पूरी अयोध्या नगरी सज रही है. हर तरफ फूलों की सजावट देखने को मिल रही है.

कंगना ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग

कंगना रनौत ने रविवार को अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि “हम अपने स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं. शहर में सौंदर्यीकरण के साथ, अयोध्या वास्तव में सुंदर दिख रही है.” इतना ही नहीं उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कंगना के इस प्रयास की हर कोई तारीफ भी कर रहा है. बता दें कि कंगना सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं.

कंगना ने की मंदिर की तारीफ

कंगना ने मंदिर की तारीफ करते हुए कहा कि ये हमारे देश का भव्य चिन्ह बनेगा, पूरे विश्व में हमारे सनातक संस्कृति का प्रतीक बनेगा. ये दिन 22 जनवरी को आ रहा है जब प्रधानमंत्री जी यहां आएंगे और मेरी फिल्म ‘तेजस’ में भी राम मंदिर की भूमिका है जो भारतीय वायुसेना पर आधारित है उसके लिए हम आए हुए हैं. ”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

18 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

53 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

58 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago