देश

UP Politics: “इंडिया गठबंधन का नीतीश ने कर दिया अंतिम संस्कार…” कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया कटाक्ष

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की सांस टूटती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि जहां एक ओर ममता बनर्जी के साथ ही पंजाब की आप ने साथ छोड़ा तो वहीं नीतीश भी साथ छोड़ गए हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन की छत के नीचे आए विरोधी दलों का सपना आखिर कैसे पूरा होगा? तो दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ही इंडिया गठबंधन को वेंटिलेटर पर होने की बात कह दी है. इसी के साथ ये भी कह दिया है कि नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है. साथ ही सवाल खड़ा किया है कि आखिर क्या होगा इंडिया गठबंधन का.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस किसी को रोकने की कोशिश नहीं करती. जिसे जाना हो जाओ. कांग्रेस एक महान पार्टी है, INDIA गठबंधन जब से बना तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया. अंत में वेंटिलेटर पर गया. कल नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. अब INDIA गठबंधन का क्या होगा?” बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा का हाथ थाम कर आगे बढ़ गए हैं. तो दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने में जुटी है औऱ दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन कमजोर होता दिखाई दे रहा है. अब तक केवल बंगाल और पंजाब में ही विपक्षी इंडिया गठबंधन कमजोर होता दिखाई दे रहा था लेकिन अब बिहार में भी इसकी पकड़ ढीली होती दिखाई दे रही है. ऐसे में बहुत से सवाल ये उठ रहा है कि आखिर विपक्षी गठबंधन आगे किस तरह और किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा?

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Nayay Yatra: “कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कसा तंज

नीतीश कुमार के 9वीं बार सीएम बनने पर ये काम हुआ पहली बार

मालूम हो कि पिछले एक हफ्ते से बिहार की राजनीति में जमकर उथल-पुथल मची हुई थी और आखिरकार तमाम कयासों पर रविवार को विराम लग गया, जब नीतीश कुमार ने दोपहर में राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया और इसके तुरंत बाद भाजपा की बैठक हुई और फिर उन्होंने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली, लेकिन इस बार एक सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. शाम पांच बजे नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. तो वहीं इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, बिहार की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मुख्यमंत्री ने दिन में इस्तीफा दिया हो और शाम को शपथ ग्रहण समारोह भी हो गया हो.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago