आस्था

Guru Chandal Yog 2023: अप्रैल में इस दिन से बन रहा है गुरु चांडाल योग, जानें ज्योतिष में क्यों माना जाता है खतरनाक, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान

Guru Chandal Yog 2023: ग्रहों की दशा परिवर्तन के कारण समय-समय पर अलग-अलग तरह के योग बनते रहते हैं. ऐसे ही योग में ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माने जाने वाले दो ग्रह गुरु और राहु ग्रह की युति से गुरु चांडाल योग का निर्माण होता है. यह योग सभी राशियों के लिए काफी खराब माना जाता है. इस माह फिर एक बार यह योग बनने जा रहा है. अप्रैल माह की 22 तारीख से मेष राशि में गुरु चांडाल योग का निर्माण हो रहा है. जिसका प्रभाव मुख्य रूप से 5 राशियों पर पड़ता हुआ दिख रहा है.

सात महीनें तक रहेगा यह खतरनाक योग

लगभग 7 महीने तक इस अशुभ योग के कारण कई राशियों के लोग परेशानियां से घिरे रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इस तरह का योग जिंदगी में किसी तूफान की तरह आता है जिससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान होने की आशंका बनी रहती है. इसके प्रभाव से तीन राशियां विशेष तौर पर प्रभावित होंगी. हालांकि इस दौरान किए जाने वाले कुछ उपाय इसकी दशा में कुछ राहत दिला सकते हैं. आइए जानते हैं इस दौरान किन राशियों को संभलकर रहना होगा.

कन्या (Virgo) राशि वालों की हो सकता है आर्थिक नुकसान

गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yog 2023) से इस राशि वालो की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है. खर्च की अधिकता हो सकती है. कई ऐसे घटनाक्रम होंगे जिससे तनाव हो सकता है. परिवार में अशांति, कार्यस्थल पर वाद विवाद रहने के कारण मानसिक तनाव से सेहत पर भी असर पड़ सकता है. गुरु चांडाल योग कन्या राशि में धन हानि के योग बना रहा है.

धनु (Sagittarius) राशि वाले वाहन से रहें सावधान

इस दौरान इस राशि वालों को वाहन से सावधान रहना चाहिए. आर्थिक स्थिति खराब होगी तो बिना बात के भय हो सकता है. वहीं कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं. करियर में वरिष्ठ अधिकारी जहां आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं वहीं व्‍यापार में भी हानि हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: विवाह में देरी होने पर आजमाएं ये उपाय, रिश्ता खुद चलकर आएगा आपके पास

मेष (Aries) राशि वालों के सेहत हो सकती है खराब

गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yog 2023) से मेष राशि वालों को कारोबार में नुकसान हो सकता है. इसके अलावा यह योग इस राशि वालों की सेहत पर भी असर डाल रहा है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में असंतुष्टि की भावना भी हो सकती है. वहीं अशुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान आपको वाणी पर संयम रखना होगा. कार्यस्थल पर भी विवाद होने की आशंका है.

इन तीन राशियों के अलावा मिथुन और मकर राशि वालों को भी इस योग के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

3 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

4 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

34 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

43 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

43 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

50 minutes ago