देश

Kerala Train Attack: चलती ट्रेन में आग लगाने वाले का निकला नोएडा कनेक्शन, पुलिस ने किया स्केच जारी, नाम आया सामने

Kerala Train Attack: केरल के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री पर पेट्रोल छिड़कर कथित तौर पर आग लगा दी थी. जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी और आनन फानन में रात के अंधेरे में ट्रेन रूकवायी गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. वहीं अब इस मामले में केरल पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी तक उसका नोएडा कनेक्शन के बारे में जानकारी दी है.

केरल पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नोएडा के शाहरुख सैफ (Shahrukh saif) के रूप में हुई है और वो कोझिकोड में मजदूर के रूप में काम करता था. पुलिस को उसका सुराग एक फोन के जरिए मिला है जो रेलवे ट्रैक पड़ा हुआ था. वहीं फोन का आखिरी बार इस्तेमाल 30 मार्च को किया गया था. इसके बाद उसमें से सिम कार्ड निकाल दिया गया था. पुलिस ने जब फोन के आईएमईआई के जरिए खोज निकाली तो उसका मालिक शाहरुख सैफ निकला.

सीसीटीवी कैमरों की ली मदद

पुलिस ने घटना की शिकार हुई अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. जिसमें रविवार रात करीब 11.30 बजे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर मिल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तस्वीर की पहचान करने के लिए सार्वजनिक वाली जगहों पर लगा दी. वहीं इस मामले की जांच के लिए केरल की डीजीपी ने एक स्पेशन टीम का गठन किया है. जो एडीजीपी एमआर अजीतकुमार के नेतृत्व में काम करेगी.

क्या था पूरा मामला ?

अलप्पुझा से कन्नूर जाने वाली एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस कोझिकोड सेंट्रल स्टेशन से निकली थी और घटना के समय इलाथुर पुल पर थी. ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि चौंकाने वाली घटना डी1 बोगी में हुई, जब लाल शर्ट पहने आरोपी ने महिला और उसके सहित अन्य लोगों के बीच कहासुनी के बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गिरीश नाम के एक यात्री ने कहा, एक व्यक्ति ने एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और उनमें से कुछ घायल हो गए. ट्रेन में काफी हंगामा हुआ और लोग दूसरे डिब्बों में भाग गए. मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड के डॉक्टरों के अनुसार, दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है.

– भारत एक्प्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

28 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

31 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago