अमेजन को जारी हुआ नोटिस
Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसी दिन भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है. इसी बीच केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम से मिठाई बेचने के लिए अमेजन को नोटिस जारी किया है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के सात दिनों के भीतर अमेजन से जवाब मांगा है. अगर कंपनी की ओर से जवाब नहीं दिया जाता है तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी.
मुख्य आयुक्त रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में, सीसीपीए ने ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ नाम के तहत ‘WWW.Amazon.in’ पर मिठाइयों की बिक्री के संबंध में अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है.
यह कार्रवाई व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रतिवेदन के आधार पर शुरू की गई है. प्रतिवेदन में आरोप लगाया गया है कि अमेजन ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ की आड़ में मिठाइयों की बिक्री से जुड़ी भ्रामक व्यापार गतिविधियों में शामिल है. सीसीपीए ने पाया है कि विभिन्न मिठाइयां/खाद्य उत्पाद अमेजन ई-कॉमर्स मंच पर ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ होने का दावा करते हुए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें- PM मोदी करेंगे तमिलनाडु में प्राचीन मंदिरों के दर्शन, श्री रंगनाथस्वामी धाम में सुनेंगे कम्ब रामायण की कथाएं
दूसरी ओर भगवान राम को भोग लगाने के लिए 56 भोग का पकवान अयोध्या पहुंच चुका है. इसे ही भगवान राम को भोग लगाया जाएगा. इस 56 भोग को लखनऊ के प्रसिद्ध होटल ने तैयार किया है. 56 भोग के अयोध्या पहुंचने पर राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि इस 56 भोग को प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम को भोग लगाया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…