खेल

T20 WC 2024 की रेस शुभमन गिल से क्यों आगे हैं यशस्वी जायसवाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बतायी वजह

T20 World Cup 2024: भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की ओर से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने वाले खिलाड़ी की रेस में शुभमन गिल से आगे यशस्वी जायसवाल हैं. यशस्वी जायसवाल ने टी20 आई में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में डेब्यू किया था और वह टीम इंडिया के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं.

रोहित के साथ यशस्वी करेंगे पारी की शुरुआत

यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका दौरे पर जोहान्सबर्ग के वांडर्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 60 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद घरेलू सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 68 रनों की पारी खेली थी. वहीं शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका में खेले गए दो टी20 मैच में 8 रन बनाए थे. जबकि, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में वह बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं हुए थे.

रेस में शुभमन गिल से आगे हैं यशस्वी जायसवाल

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि यशस्वी जायसवाल फिलहाल शुभमन गिल से आगे निकल गए हैं. दो घोड़ों की ओवर में यशस्वी आगे हैं. जबकि, गिल पीछे चल रहे हैं. शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में खिलाया गया था लेकिन उसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- IND U19 vs BAN U19: भारतीय टीम ऐसी पर खेलेगी विश्व कप का पहला मैच, जानें पिच रिपोर्ट

जायसवाल को ड्रॉप करना मुश्किल

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टी20 टीम में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं के लिए उन्हें बाहर करना काफी मुश्किल है. यशस्वी को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच में ओपनिंग कराई गई और उन्हें सुपर ओवर में भी भेजा गया था. आकाश चोपड़ा ने कहा कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं. उन्होंने इंदौर में जो किया और पहले जिस तरह से खेले हैं, उसको देखते हुए लगता है कि अब उन्हें ड्रॉप नहीं किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

9 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

10 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

26 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

48 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

51 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

1 hour ago