देश

अब Delhi Metro में दो लड़कियों ने पोल के सहारे किया डांस, सफर कर रहे यात्री हुए हैरान, Video Viral

Delhi Metro Viral Video: राजधानी दिल्ली की मेट्रो आजकल चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से लगातार दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो देखने को मिल रहे हैं. इन वीडियो में कभी डांस तो कभी झगड़ा और यहां तक की कई कपल अश्लील हरकतें करते हुए देखे जा सकते हैं. शायद ही अब कोई ऐसा दिन हो जब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न होता हो. कुछ वीडियो तो इतने हैरान करने वाले होते हैं कि लोग इनको देखकर शर्मसार हो जाए. एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आपके मन में सवाल खड़ा कर देगा कि आखिर दिल्ली मेट्रो में चल क्या रहा है.

दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो लड़किया चलती मेट्रो में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. जिसे देखकर आसपास के यात्री हैरान हो जाते हैं. दिल्ली मेट्रो में आजकल डांस करने का ट्रैंड चल गया है.

पोल के सहारे दो लड़कियां कर रही डांस

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां पोल के सहारे डांस करते हुए नजर आ रही हैं. दोनों लड़कियां आशा भोंसले के लोकप्रिय गाने ‘मैं तो बेघर हूं’ की धुन पर डांस कर रही हैं. लड़कियों के डांस के वीडियो ने यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन मेट्रो के अंदर पब्लिक प्लेस पर इस तरह का डांस करना लोगों में अजीब स्थिति पैदा करता है. लोगों ने जब इस वीडियो को देखा तो वह हैरान रह गए. वायरल हो रहे वीडियो पर लोग कई कमेंट्स कर रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग दिल्ली मेट्रो में इस हरकतों से निराश हैं.

एक यूजर ने लिखा कि, “जब दिल्ली मेट्रो में अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों के बारे में पूरी तरह से अवगत होने के बावजूद लड़कियां मेट्रो में रील क्यों बना रही हैं. दिल्ली मेट्रो नियमित रूप से अपने आधिकारिक चैनलों पर एडवाइजरी पोस्ट शेयर करती है, जिसमें यात्रा के दौरान शिष्टाचार बनाए रखने और साथी यात्रियों को परेशान न करने के महत्व पर जोर दिया जाता है”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

25 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

54 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

2 hours ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago