देश

UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने I.N.D.I.A गठबंधन को चेताया, बोले- मायावती को शामिल किए बिना यूपी में बीजेपी को नहीं हरा सकते

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान सामने आ रहा है. उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर कहा कि अगर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती शामिल नहीं होती हैं तो यूपी में बीजेपी को शिकस्त नहीं दी जा सकती है.

बता दें कि मायावती पहले ही किसी भी गठबंधन में शामिल न होने को लेकर घोषणा कर चुकी हैं और अकेले चुनाव में उतरने को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर दी है. इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की ओर से सामने आए बयान ने एक बार फिर से इस बात को लेकर हवा दे दी है.

पत्रकारों से बात करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मेरा विचार है कि मायावती उत्तर प्रदेश में ऐसी नेता हैं, जो 18 से 22 प्रतिशत वोटों को प्रभावित करने में सक्षम हैं.” उन्होंने दावा किया कि अगर मायावती के बिना ‘इंडिया’ गठबंधन बनता है, तो इसे ‘महागठबंधन’ कहने का कोई औचित्य नहीं है. मालूम हो कि कृष्णम ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लखनऊ से लड़ा था, लेकिन भाजपा के राजनाथ सिंह से हार गए थे.

ये भी पढ़ें- MP में कांग्रेस के बाद सपा-JDU ने उतारे अपने प्रत्याशी, CM शिवराज ने कसा तंज, “एक दिल के टुकड़े हजार हुए…”

इंडिया गठबंधन को चेताया

उन्होंने इंडिया गठबंधन को चेताया है और कहा, “अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के साथ-साथ बहनजी को भी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल करना चाहिए.” उन्होंने जोर देकर कहा कि,” मैं ऐसा मानता हूं कि मायावती को साथ लिए बिना उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना संभव नहीं हैं.” बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को मात देने के इरादे से विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ अस्तित्व में आया है. इसमें सपा, कांग्रेस, राजद, जेडीयू, टीएमसी और आप जैसे दल शामिल हैं लेकिन अभी तक मायावती ने इस गठबंधन से दूरी बना रखी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago