Categories: देश

Weather Update : गर्मी से बढ़ा पारा, दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानिए 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: बारिश से राहत के बाद गर्मी ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में रविवार (9 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का सर्वाधिक तापमान है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि तापमान में यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी.

इससे पहले 15 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शनिवार (8 अप्रैल) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बीच, 9 अप्रैल को शुष्क पश्चिमी धूल भरी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में आ गई.

पारा 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है

मौसम विभाग ने पहले रविवार और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अब संशोधित पूर्वानुमान में कहा है कि अगले हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है. पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3-5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और शनिवार तक 37 डिग्री को छू सकता है.

ये भी पढ़ें- UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: यूपी में निकाय चुनाव का ऐलान, 4 और 11 मई को होगी वोटिंग, 13 मई को आयेंगे नतीजे

आमतौर पर दिल्ली में मार्च में ही पारा 35 डिग्री के आंकड़े को पार कर जाता है, लेकिन इस साल मार्च के दूसरे पखवाड़े से शुरू हुई रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. पिछले साल 31 मार्च को ही 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था. मार्च 2021 में, यह 40.1 डिग्री सेल्सियस (30 मार्च) दर्ज किया गया था.

बारिश के पूर्वानुमान में बदलाव

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी. अब पूर्वानुमान बदल दिया गया है. आईएमडी ने सूचित किया है कि सप्ताह के अंत तक हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक चक्रवात बनने की उम्मीद थी लेकिन अब इसकी संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. देश के अन्य हिस्सों में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है.

Dimple Yadav

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

9 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

12 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

22 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

25 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

41 minutes ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

57 minutes ago