यूटिलिटी

Umang App: घर बैठे निकालें PF अकाउंट से पैसे, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर! जानें कैसे

EPFO Services on Umang App: हर काम करने वाले व्यक्ति के वेतन का एक छोटा सा हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के रूप में जमा किया जाता है. पीएफ खाताधारक रिटायरमेंट के बाद ईपीएफओ में जमा रकम का 100 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं. लेकिन ईपीएफओ खाताधारक आपात स्थिति में भी पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं. हालांकि ऐसा करने से पहले आपको इसका कारण बताना होगा. अगर आपको भी अचानक पैसों की जरूरत पड़ रही है तो आप उमंग ऐप के जरिए पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं.

उमंग एप के जरिए घर से काम करें

ईपीएफओ खाते से पैसा निकालने के कई तरीके हैं, लेकिन उमंग ऐप के जरिए आप यह काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए पैसे निकालने के लिए पीएफ का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) सिर्फ आधार से लिंक होना जरूरी है. आइए जानते हैं उमंग ऐप के जरिए पीएफ खाते से पैसे निकालने की आसान प्रक्रिया के बारे में-

ये भी पढ़ें- VIDEO: 6…6…6…6…6…, 13 सेंकड में डिफेंडिंग चैंपियन के जबड़े से छीन ली जीत, जानिए कौन है Rinku Singh जिसने घर में गुजरात को धो दिया

UMANG ऐप से पैसे कैसे निकाले

-सबसे पहले अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड करें और वहां अपना रजिस्ट्रेशन करें.
-इसके लिए आपको यहां मोबाइल नंबर डालना होगा.
-उमंग ऐप में आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से ईपीएफओ का विकल्प आर चुनें.
-इसके बाद यहां आपको रेज क्लेम का विकल्प डालकर यूएएन नंबर भरना होगा.
-इसके बाद ईपीएफओ में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे यहां दर्ज करें.
-अब आपको पीएफ खाते से निकासी का प्रकार चुनना होगा और फॉर्म भरना होगा.
-इसके बाद इस फॉर्म को सबमिट करना होगा। फिर आपको खाते से निकासी के लिए एक रेफरेंस नंबर मिलेगा.
-इस नंबर के जरिए आप पैसे निकालने की रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकते हैं.
-ईपीएफओ अगले 3 से 5 दिनों में आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर देगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago