Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Israel-Palestine War: यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने फिलिस्तीन आतंकियों के लिए मांगा चंदा, शुरू हुई जांच, फेसबुक पोस्ट वायरल

Lakhimpur:  कांस्टेबल सुहैल अंसारी को बुलाया तो उसने बताया कि गलती बेटे से हुई है और फिर सख्ती के बाद फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी गई.

UP Police

फोटो-सोशल मीडिया

Israel-Palestine War: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी भीषण जंग के बीच उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास के पक्ष में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं. कार्रवाईयों के बावजूद लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में भी कुछ दिनों पहले ही फिलिस्तीन के समर्थन में पैदल मार्च निकाला गया था तो वहीं इसी शुक्रवार को लखनऊ की मस्जिदों में हमास के लिए दुआएं मांगी गई थीं और अब ताजा खबर लखीमपुर खीरी से सामने आ रही है. यहां यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल सुहैल अंसारी ने फिलिस्तीन के लिए मदद की गुहार लगाते हुए चंदा मांगा है. इसी के बाद उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी सामने आ रही है कि इस पूरे मामले को आलाधिकारियों ने पूछताछ के लिए कांस्टेबल सुहैल अंसारी को बुलाया तो उसने बताया कि गलती बेटे से हुई है और फिर सख्ती के बाद फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि कांस्टेबल सुहैल अंसारी ड्रोन उड़ाने वाली टीम में शामिल हैं. तो वहीं खबर सामने आई है कि एसपी लखीमपुर खीरी कांस्टेबल सुहैल अंसारी के जवाब से असंतुष्ट हैं. इस सम्बंध में एडिशनल एसपी नेपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War: Lucknow की मस्जिद में फिलिस्तीन के बेहतरी के लिए मांगी गई दुआ! शिया धर्मगुरु ने भगत सिंह से की हमास आतंकियों की तुलना

नेपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि 7 अक्टूबर की सुबह हमास आतंकियों ने इजरायल में पांच हजार रॉकेट एक साथ दागकर दुनिया को हैरान कर दिया था. इस घटना में इजरायल के तमाम निर्दोष नागरिक, बच्चे व महिलाएं मारे गए थे. इसी के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी थी. तो वहीं भारत ने इजरायल का पूरा समर्थन किया है. जंग को आठ दिन से अधिक हो गए हैं और जंग तेज होती जा रही है. दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. तो वहीं इस युद्ध की आंच भारत में भी साफ देखी जा रही है. इसको लेकर दो वर्गों में लोग बंट गए हैं. एक वो जो इजरायल का समर्थन कर रहे हैं तो भारत में एक वर्ग ऐसा भी सामने आया है, जो इजरायल का विरोध कर रहा है और फिलिस्तीन आतंकियों के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है. पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital