Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi: भव्य काशी विश्वनाथ धाम के 2 वर्ष हुए पूरे, बने कई कीर्तिमान, सोने-चांदी के साथ आया 100 करोड़ का रिकॉर्ड चढ़ावा

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की दूसरी वर्षगांठ पर बाबा विश्वनाथ के धाम में अयोध्या में होने वाले रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता की भी झलक दिखाई दे रही है.

Kashi Vishwanath Dham..

Kashi Vishwanath Dham..

सौरभ अग्रवाल

Varanasi: देवाधिदेव महादेव की अतिप्रिय काशी में आज उत्सवी माहौल है, क्योंकि आज से ठीक 2 साल पहले नव्य, दिव्य और भव्य विश्वनाथ धाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से किया था. गंगा स्नान के बाद गंगाजल लेकर उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया और इसके बाद साधु- संतों की मौजूदगी में 13 दिसंबर 2021 को 33 महीने में बनकर तैयार हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित कर दिया था. बीते 2 सालों में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने एक के बाद एक कर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. 2 सालों के आंकड़े बताते हैं कि देश-विदेश से आए करीब 13 करोड लोगों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई. तो वहीं सावन के सोमवार को करीब 7 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन पूजन कर एक दिन में दर्शन पूजन का नया रिकॉर्ड बनाया. यही नहीं अपने बाबा पर भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाकर खूब पुण्य भी कमाया.

इस सम्बंध में अगर मंदिर प्रशासन की मानें तो बीते 2 वर्षों में करीब 100 करोड़ से ज्यादा का दान और चढ़ावा बाबा विश्वनाथ दरबार को प्राप्त हुआ. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले 2 सालों में बाबा दरबार ने पिछले सभी आंकड़ों को बौना साबित कर दिया. 2 साल में करीब 100 करोड़ रुपये का चढ़ावा भक्तों ने बाबा को न्यौछावर किया. चढ़ावा में नकदी ही नहीं बल्कि सोना, चांदी, जेवरात व अन्य वस्तुएं भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: ‘तिलक लगाकर आए हो, क्लास से बाहर जाओ…’ छात्र को टीचर ने डांटकर भगाया, हिंदू संगठनों ने जमकर किया विरोध

वर्षगांठ पर फूलों से सजा धाम

बाबा विश्वनाथ की अतिप्रिय काशी में उनके भव्य धाम की दूसरी वर्षगांठ पर पूरे धाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. देशी- विदेशी फूलों से सजे बाबा धाम की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. इसमें फूलों से बना विशालकाय शिवलिंग लोगों को खूब भा रहा है. विश्वनाथ धाम में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है. मंदिर परिसर में शंखनाद और डमरू वादन के बीच धाम के कपाट खोले गए. महारुद्राभिषेक, हवन पूजन के साथ ही शंखनाद और डमरू दल के डमरु नाद से परिसर गुंजायमान रहा.

शिव के धाम में दिखी अयोध्या की भव्यता की झलक

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की दूसरी वर्षगांठ पर बाबा विश्वनाथ के धाम में अयोध्या में होने वाले रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता की भी झलक दिखाई दे रही है. परिसर में रामधुन बजाई जा रही है. साथ ही परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या में चल रही प्राण- प्रतिष्ठा की तैयारियों की झलक भी भक्तों को लगातार दिखाई जा रही है.

वीवीआईपी भी बने भव्य धाम की सुंदरता के साक्षी

मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक 13 दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 12 करोड़ 92 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई है. इस समय करीब 16000 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे हैं तो वहीं काशी आए विदेशी वीवीआई ने भी बाबा विश्वनाथ के भव्य धाम की खूबसूरती को निहारा है. इसमें जी- 20 देश के राजनीतिज्ञों के साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री, मॉरीशस के प्रधानमंत्री, अमेरिका के राजदूत समेत कई अतिविशिष्टजन शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital