देश

PM Vishwakarma Scheme: जानिए क्‍या है 13000 करोड़ की विश्वकर्मा योजना, PM मोदी के जन्मदिन पर होगी लॉन्च

PM Vishwakarma Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर एक खास योजना लॉन्‍च की जाएगी. वो योजना होगी- 13000 करोड़ की विश्वकर्मा योजना. उस योजना से देश के तीस लाख से ज्‍यादा कामगारों को फायदा होगा. इस योजना के बारे में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से खुद पीएम मोदी ने ऐलान किया था. जिसके बाद देश के छोटे कामगारों, कौशल वाले लोगों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना विश्वकर्मा जंयती पर यानी 17 सितंबर 2023 से लागू हो रही है. संयोग से इस दिन पीएम मोदी का भी जन्मदिन है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए केंद्र सरकार ने 13,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिसका लक्ष्य वित्तवर्ष 2023-24 में 30 लाख कामगारों को लाभ देना है. 17 सितंबर को लॉन्च हो रही इस योजना को तीन मंत्रालयों एमएसएमई, कौशल विकास और वित्त मंत्रालय की ओर से लागू किया जाएगा.

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है? किसे होगा फायदा?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना देश में 17 सितंबर 2023 से लागू की जाएगी. इस योजना के जरिये सरकार पारंपरिक कौशल वाले लोगों को मदद पहुंचाएगी. इनमें सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को शामिल किया जाएगा और उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी. योजना के तहत तय शर्तों के तहत एक लाख रुपये तक का कर्ज मुहैया कराया जाएगा. माना जा रहा है कि मोटे तौर पर इस योजना का फायदा तीस लाख कामगारों को होगा.

77वें स्वतंत्रता दिवस पर यह बोले थे प्रधानमंत्री मोदी

15 अगस्त 2023 यानी 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुए कहा था कि मुद्रा योजना से 20 लाख करोड़ रुपये की रकम युवाओं को अपने कारोबार शुरू करने के लिए दिए गए हैं. इस योजना के जरिये 8 करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है और हर कारोबार ने लोगों को रोजगार दिया है. उन्‍होंने कहा था, ”देश के युवाओं ने दुनिया के पहले 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिला दिया है. आज भारत के इस सामर्थ्य को देखकर दुनिया को आश्चर्य हो रहा है.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago