Urdu Conclave 2026

Pahalgam Terror Attack के बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई तेज, कुलगाम में आतंकियों से छिड़ी लड़ाई

Kulgam Encounter: पहलगाम हमले के बाद कुलगाम के तंगमर्ग में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से लड़ाई छिड़ गई है. TRF ने ली पहलगाम हमले की जिम्मेदारी. सैफुल्लाह खालिद मुख्य साजिशकर्ता, NIA जांच में जुटी.

Kulgam Encounter Follows Pahalgam Attack
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Pahalgam Terror Attack: जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के तंगमर्ग इलाके में बुधवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. J&K पुलिस, भारतीय सेना और CRPF की टीमें मोर्चे पर हैं. यह ऑपरेशन पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की तलाश का हिस्सा माना जा रहा है.

तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी

सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. इनकी पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो फिलहाल पाकिस्तान में है.

लश्कर-ए-तैयबा के TRF ने ली जिम्मेदारी

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल 5 आतंकी हमले में शामिल थे—2 स्थानीय और 3 पाकिस्तानी. पुलिस ने इस सिलसिले में सैकड़ों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. NIA की टीम भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच चुकी है.

Pahalgam terror attack

उच्चस्तरीय बैठकें और पाकिस्तान का बयान

हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह और अजित डोभाल शामिल हुए. उधर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमले में पाक की संलिप्तता से इनकार किया है.

यह भी पढ़िए: Pahalgam Terror Attack : PM मोदी बोले- आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अटल, गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read