देश

‘पाकिस्तान भाजपा के लिए दुश्मन मगर हमारे लिए पड़ोसी…’ कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के बयान पर छिड़ा विवाद

Congress leader BK Hariprasad statement: कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भाजपा के लिए दुश्मन देश हो सकता है. लेकिन कांग्रेस इसे सिर्फ एक पड़ोसी के तौर पर देखता है. हालांकि हरिप्रसाद ने ये बातें बीजेपी के आरोपों के संबंध में कही.

दरअसल मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई थी. उन्होंने बुधवार को विधान परिषद् में कहा कि वे दुश्मन राष्ट्रों के साथ हमारे संबंधों की बात करते हैं. लेकिन पाकिस्तान हमारे लिए दुश्मन नहीं है. ये तो हमारा पड़ोसी देश है. हाल में उन्होंने एलके आडवाणी को भारत रत्न दिया. आडवाणी लाहौर में जिन्ना की कब्र पर गए थे और कहा था कि उनके जैसा धर्मनिरपेक्ष देश नहीं है. क्या तब पाकिस्तान दुश्मन नहीं था.

भाजपा ने पोस्ट केे जरिए साधा निशाना

हालांकि भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस की इसलिए भी आलोचना की क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान को मुस्लिम देश नहीं कहा. भाजपा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने भारत से चार बार युद्ध किया है. बीके हरिप्रसाद के बयान के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा. भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस क्या सोचती है ये बीके हरिप्रसाद ने बता दिया. इससे साफ जाहिर होता है कि नेहरू और जिन्ना के बीच घनिष्ठ संबंध अभी भी जारी है.

बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी नासिर हुसैन और उनके समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इसके बाद भाजपा विधायकों ने विधानभा की वेल में आकर प्रदर्शन किया था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago