रिंकी चकमा का हुआ निधन
Rinky Chakma Death: एंटरनटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है. दरअसल,साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया (त्रिपुरा) का खिताब अपने नाम कर चुकीं रिंकी चकमा (Rinky Chakma Passes Away) का निधन हो गया है. मॉडल ने 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनकी अचानक मौत पर नेहा धूपिया समेत फैंस शोक जता रहे हैं. मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर रिंकी की मौत की जानकारी दी है.
मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने रिंकी चकमा के निधन की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- अत्यंत दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा के निधन की खबर साझा करते हैं. एक उल्लेखनीय महिला, रिंकी वास्तव में एक ताकत थी, जो अनुग्रह और उद्देश्य का प्रतीक थी. फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्हें मिस ब्यूटी विद ए पर्पस के खिताब से सम्मानित किया गया, जो उनके प्रभावशाली प्रयासों और दयालु भावना का प्रमाण है.
उन्होंने आगे लिखा कि इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले. रिंकी, आपके उद्देश्य और सुंदरता की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा. उन सभी लोगों को आपकी बहुत याद आएगी जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य मिला है.”
आपको बता दें कि रिंकी चकमा घातक बीमारी फिलोड्स ट्यूमर से पीड़ित थीं. पिछले महीने उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है. ट्यूमर के इलाज के लिए मॉडल की सर्जरी भी हुई. हालांकि, लंबे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद मॉडल जिंदगी से जंग हार गई. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मॉडल रिंकी चकमा के निधन पर शोक जताया है. साथ ही एक्ट्रेस ने रेड कलर का हार्टब्रेक इमोजी शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वहीं फैंस भी मॉडल के निधन पर अपनी शोक जता रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…