Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Monsoon Session: अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, हंगामा होने के आसार

संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है. सत्र के पहले दिन से ही दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्ष मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है.

parliament

सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र

संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है. सत्र के पहले दिन से ही दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्ष मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है. वहीं सत्ता पक्ष लोगों का कहना है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है. अगर उन्हें चर्चा करनी होती तो इस तरह से सदन से भाग नहीं रहे होते. वहीं मंगलवार को मोदी सरकार दिल्ली सेवा बिल को लोकसभा में पेश करने की तैयारी में है. आज यानी 1 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को लोकसभा में पेश करेंगे. जिसको लेकर भारी हंगामा होने के आसार हैं.

मोदी सरकार सदन में पेश करेगी बिल

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार इस बिल का विरोध कर रही है. इसके अलावा विपक्ष से भी इस बिल के खिलाफ समर्थन मांग रही है. विपक्ष ने भी बिल का विरोध करने पर सहमति जताई है. माना जा रहा है कि लोकसभा में बिल पेश होने के बाद विपक्ष जमकर हंगामा करेगा. केंद्र की मोदी सरकार और अरविंद केजरीवाल सरकार में काफी समय से अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर विवाद चल रहा है. जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इस मामले की सुनवाई पांच जजों की खंडपीठ कर रही है.

यह भी पढ़ें- Delhi: सुबह-सुबह आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, दुकानदारों से की मुलाकात, वीडियो वायरल

विपक्ष करेगा विरोध

वहीं अब मोदी सरकार के इस बिल को सदन में पेश करने को लेकर भी विपक्ष कई आरोप लगा रहा है. विपक्ष का कहना है कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है. ऐसे में मोदी सरकार उसपर चर्चा कराने के बजाय बिल ला रही है, जबकि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. विपक्ष ने इस बिल का विरोध करने का ऐलान किया है. जिसमें कई पार्टियां शामिल हैं. ऐसे में आज सदन में जमकर हंगामा होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital