कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
सारा अली खान हुईं ट्रोल (
Sara Ali Khan: बॉलीवुड के स्टार आए दिन किसी न किसी चर्चा का विषय बने रहते है लेकिन इन दिनों वे अपनी रैंप वॉक से फैंस को दीवाना बना रहे हैं. इंडियन कॉउचर वीक 2023 चल रहा है जिसमें आए दिन कोई न कोई स्टार अपनी अदाओं से जलवा बिखेर रहे हैं. वहीं, हाल ही में आदित्य रॉय और सारा अली खान ने शान्तनु और निखिल के लिए रैंप वॉक किया. दोनों ही एथनिक अंदाज में काफी कमाल लग रहे थे. दोनों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इस बीच जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है वो है सारा का एक्सप्रेशन. सारा के एक्सप्रेशन देख लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं.
वहीं, अगर सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच और सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ है. उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी. लेकिन वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी. रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए. एक बार में ऑडियन्स के बाद एक-दूसरे को देखते हुए नजर आए. वहीं, सोमवार की रात को आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान शो स्टॉपर भी बने.
वॉक के दौरान सारा अली खान के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं. जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं. वहीं कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आदित्य के साथ अनन्या पांडे ने वॉक क्यों नहीं किया. एक यूजर ने कमेंट किया सारा रैंप वॉक करते हुए इतना ओवरएक्टिंग क्यों कर रही हैं. वह अपने नेचुरल एटिट्यूड से भी फैंस को खुश कर सकती थीं. वहीं दूसरे ने लिखा- सारा का 50 रुपये ओवरएक्टिंग का कट. एक यूजर ने लिखा- अनन्या क्यों नहीं? ये लड़की तो टूटी कमर वाली बुड्डी की तरह वॉक कर रही है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान साथ में मैट्रो इन दिनों में नजर आने वाले हैं. दोनों की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…