योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण.
Patanjali Misleading ads case: पंतजलि आयुर्वेद द्वारा दवाओं के भ्रामक विज्ञापन मामले में योगगुरु बाबा रामदेव और पंतजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण को आज सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश होना है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण अदालत की अवमानना का नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि नोटिस के बावजूद पंतजलि ने अभी तक जवाब क्यों नहीं पेश किया.
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि क्यों न पतंजलि और एमडी के खिलाफ अवमानना केस चलाया जाए. मामले में केंद्र ने कोर्ट से कहा कि मामले में नया अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करेंगे. हालांकि योगगुरु और एमडी ने हलफनामा दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है. बता दें कि पंतजलि आयुर्वेद ने 21 नवंबर 2023 को शीर्ष अदालत को यह आश्वासन दिया था कि वे किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे. खासकर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के विज्ञापन, विपणन और ब्रांडिंग से जुड़े कानूनों का.
ये भी पढ़ेंः ‘अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा…’ चीन की हिमाकत पर जयशंकर की दो टूक
Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…