Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे छात्र, रस्सियों के सहारे भी कई स्टूडेंट्स उतरे नीचे

Delhi Fire: वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र रस्सी और तारों के सहारे बिल्डिंग से उतर रहे हैं और नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.

Delhi Fire

मुखर्जी नगर की बिल्डिंग में लगी आग

Delhi Fire: दिल्ली (Delhi) के मुखर्जी नगर (Mukherjee Nagar Fire) स्थित एक बिल्डिंग में गुरुवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञान बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर है. आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल था और खुद को बचाने के लिए छात्र खिड़की से कूदने लगे और इस दौरान चार छात्रों के घायल होने की खबर है. वहीं सूचना पाकर मौके पर दमकल की 11 गाडियां पहुंच गईं और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र रस्सी और तारों के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतर रहे हैं और नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है.

रस्सी के सहारे नीचे उतरे कई छात्र

पुलिस के मुताबिक, इमारत में तीसरी मंजिल पर एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. हालांकि, आग ज्यादा बड़ी नहीं थी लेकिन छात्र घबरा गए और जान बचाने के लिए बिल्डिंग के पिछले हिस्से से तारों और रस्सियों से सहारे नीचे उतरने लगे. कुछ ने खिड़की से भी छलांग लगा दी और इस दौरान चार छात्रों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: पॉक्सो एक्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह को दी क्लीन चिट, कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, बोली- नहीं मिले कोई भी सबूत

आग पर पाया गया काबू

वहीं फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग ज्यादा बड़ी नहीं थी और सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. सभी छात्रों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई और आग पर काबू पा लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest