मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
जय श्री राम रिंगटोन
Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony: राम मंदिर को लेकर लोगों में इस समय जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम जोरों-शोरों से चल रहा और आज यानी 22 जनवरी को मंदिर में भगवान श्रीरामजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. इस वजह से अभी पूरे देश में माहौल राममय बना हुआ है और लोग उनकी भक्ति में खोए हुए हैं. इस अवसर पर लोग एक दूसरे को फोन करके शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस अवसर को और खास बनाना चाहते हैं तो आप अपने फोन पर रिंगटोन भी लगा सकते हैं. फोन आने पर आपको रामधुन सुनाई देगी और राम भक्ति का आनंद मिलेगा. आइए जानते है कैसे आप लगा सकते हैं ये शानदार रिंगटोन.
अगर आप प्राण प्रतिष्ठा समारोह को और खास बनाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले दी गई इस रिंगटोन को अपने फोन में सेव कर लें. उसके बाद ये आपकी मीडिया लाइब्रेरी में ऐड हो जाएगी. एंड्रॉयड यूजर्स एक आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस मधुर रिंगटोन को सेट कर सकते हैं.
आपको बता दें कि आप राम मंदिर रिंगटोन फ्री डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आप mobcup.net पर जाकर राम मंदिर से जुड़ी एक से बढ़कर एक रिंगटोन डाउनलोड कर अपने मोबाइल फोन में सेट कर सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर राम मंदिर से जुड़ी दर्जनों रिंगटोन्स उपलब्ध हैं जिनको आप डाउनलोड कर सुन व सुना सकते हैं.
देखें सीधा प्रसारण-
ये भी पढ़ें:Amazon पर श्रीराम मंदिर के नाम से बिक रहा फर्जी प्रसाद, मिला नोटिस, जानें पूरा मामला
राम मंदिर रिंगटोन की बात करें तो www.zedge.net पर भी राम मंदिर से जुड़ी रिंगटोन्स की भरमार है. यहां पर आप अपनी मन चाही एक से बढ़कर एक Mobile Phone Ringtone डाउनलोड कर अपने हेंडसेट में लगा सकते हैं.
अगर आप चाहते हैं वॉट्सऐप कॉल के लिए यही मधुर ट्यून सुनाई दे तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसके लिए आपको वॉट्सऐप की Settings में जाना होगा. फिर Notifications पर जाकर Sound को सेलेक्ट करना होगा और डाउनलोड की गई रामलला की रिंगटोन को सेट कर लेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…