Bharat Express DD Free Dish

राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, इस बार 21 दिन की पैरोल, जनवरी में भी आया था 40 दिन की पैरोल पर

Ram rahim singh controversy: राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी. वह पिछले साल अक्टूबर में भी 40 दिनों के लिए जेल से बाहर आया था. अबकी फिर उसे 21 दिन की पैरोल मिली है.

Ram rahim

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ram Rahim singh Parole: रेप मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आएगा. इस बार उसे 21 दिनों की पैरोल मिली है. इससे पहले इसी साल जनवरी में भी उसको 40 दिन की पैरोल मिली थी. उसका बार-बार पैरोल पर बाहर आना सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है.

बता दें कि राम रहीम हरियाणा में 2 साध्वियों से रेप के आरोप में सजा काट रहा है. उसके खिलाफ हत्‍या और गुंडागर्दी के भी मामले हैं, कई मामलों में उसे सजा सुनाई जा चुकी है. हालांकि, इस सबके बावजूद वो बार-बार जेल से बाहर आ जाता है. इसी साल जनवरी महीने में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने पर विवाद खड़ा हो गया था. तब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि नियम-प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पैरोल पाना डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का अधिकार है.

Jail

 

तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ था

जनवरी में राम रहीम को पैरोल मिलने पर एक वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल, तब राम रहीम को तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया था. उससे पले भी पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने कई ऑनलाइन सत्संग सत्र आयोजित किए थे. सोशल मीडिया पर बहुत-से लोगों ने राम रहीम के जेल से बाहर आने पर सवाल उठाए. लोगों का कहना था कि आखिर जो व्यक्ति रेप जैसे मामले में दोषी करार दिया जा चुका है, वह बाहर आकर सत्संग कैसे कर सकता है. हालांकि, सिरसा मुख्यालय वाले संप्रदाय के प्रमुख ने अपना काम जारी रखा.

यूपी के बागपत में जा सकता है गुरमीत राम रहीम

जेल-अधिकारियों के मुताबिक, पैरोल का मतलब किसी कैदी को विशेष उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से या सजा की समाप्ति से पहले अच्छे व्यवहार के वादे पर पूरी तरह रिहा करना है. जनवरी में मिली पैरोल के दौरान राम रहीम का वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर खूब हंगामा मचा. जबकि, फरलो में किसी दोषी को जेल से अस्थायी तौर पर रिहा किया जाता है. माना जा रहा है कि राम रहीम इन 21 दिनों की पैरोल के दौरान यूपी के बागपत में एक आश्रम में रहेगा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read