खेल

WPL 2023: RCB की पारी 155 रनों पर सिमटी, MI के सामने 156 रनों का लक्ष्य

RCB vs MI WPL 2023: गुजरात जायंट्स के खिलाफ शुरुआती गेम में 140 रन की शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है. जहां एक तरफ आरसीबी को जीत की तलाश है वहीं मुंबई टूर्नामेंट में अपी दूसरी जीत के करीब है. दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में भारतीय कप्तान और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना आमने-सामने है. RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी. मुंबई के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की और आरसीबी के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

जैसा की हमने इस मैच से पहले भी कहा था की आरसीबी को अपनी टीम और प्लेइंग-11 को बैलेंस करना होगा. लेकिन RCB एक बार फिर मुश्किलों में दिखाई दे रही है. मुंबई के खिलाफ तेज शुरुआत के बाद आरसीबी का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया. एक समय टीम ने चार ओवर में बगैर नुकसान के 35 रन बना लिए, लेकिन उसके बाद बेंगलुरु ने अगले चार रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए.

ये भी पढ़ें: जेल में भगवद गीता, पेन और डायरी ले जा सकते हैं मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के सेल से 500 मीटर की दूरी पर होगी सेल!

मुंबई को 156 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले करने उतरी बेंगलुरु की टीम 155 रन पर आउट हो गई. मुंबई इंडियंस के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है. RCB की टीम 18.4 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई. रिचा घोष ने आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा 28 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कनिका आहूजा (22 रन) ने उनका साथ दिया. इससे पहले, कप्तान स्मृति मंधाना (23 रन) और सोफी डिवाइन (16 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई. मुंबई की ओर से हेली मैथ्यूज ने 3 विकेट चटकाए, जबकि साइका इशाक को 2 सफलताएं मिलीं. पूजा वस्त्राकर और नेटली सीवर को 1-1 विकेट मिला.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago